Urdu Conclave 2026

Janhvi Kapoor ने रेडिएंट गोल्डन और वाइट लहंगे में ढाया कहर, PHOTOS देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

जाह्नवी कपूर ने जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी सेलिब्रेशन में गोल्डन-वाइट लहंगे और कुंदन जूलरी के साथ ट्रेडिशनल लुक अपनाया है. उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Janhvi Kapoor Look

Janhvi Kapoor Look: इन दिनों जान्हवी कपूर अपनी अगर फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. फैंस इस फिल्म और जान्हवी-सिद्धार्थ की जोड़ी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर की कुछ बेहद खूबसूरतस फोटोज वायरल हो रही हैं, जो कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी के उत्सव की है. इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर बला की खूबसूरत लग रही हैं, जिनको देखकर कोई भी उनका दीवाना हो जाए.

जन्माष्टमी के जश्न के लिए जाह्नवी ने एक शाही अंदाज चुना. उन्होंने दही हांडी इवेंट के लिए मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ एक बेहद खूबसूरत गोल्डन ब्लाउज पहना, जिसकी नेकलाइन और बैक डिजाइन बेहद खूबसूरत था.

जाह्नवी ने इस स्लीवलेस ब्लाउज को एक फ्लोई आइवरी लहंगा स्कर्ट के साथ पेयर किया था, जिसके हेम पर गोल्डन डिटेलिंग की गई थी. जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट की एक झलक भी फैन्स को दी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन किया गया जाह्नवी का ये आउटफिट त्योहार के जश्न को और ज्यादा शाही बना रहा था. उनकी स्कर्ट की खूबसूरती और ब्लाउज की गोल्डन डिटेलिंग इतनी खास थी कि सभी की नजरें एक्ट्रेस से हट नहीं पा रही थीं. जाह्नवी के आउटफिट की तरह ही उनकी स्टाइलिंग भी उनके लुक को एलिवेट कर रही थी.

जाह्नवी ने अपने इस गोल्डन-वाइट लहंगे के साथ गोल्डन कुंदन झुमके पहने थे, जो उनके चेहरे को उभार रहे थे. इसके साथ ही उन्होंने गले में एक चोकर नेकलेस और लेयर्ड नेकलेस पहना था.

जाह्नवी ने अपने खूबसूरत लुक को और ज्यादा सुंदर बनाने के लिए बालों को लंबी चोटी में स्टाइल किया था, जिसे उन्होंने वाइट डेलिकेट फूलों से सजाया था.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने देवकुंड सूर्य मंदिर में की पूजा, दूसरे दिन की ‘वोट अधिकार यात्रा’ औरंगाबाद से हुई शुरू

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read