Bharat Express DD Free Dish

Ajab-Gajab: 17 साल बाद चोरी हुई बच्ची की जुड़वा बहन से मुलाकात, दिल दहला देने वाला सच आया सामने

Ajab-Gajab: 17 साल पहले एक औरत ने एक बच्ची को चुराकर अपनी बच्ची की तरह पाला-पोसा और प्यार दिया. जिसका खुलासा 17 साल बाद हुआ.

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI फोटो)

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI फोटो)

Ajab-Gajab: जरा सोचिए उस लड़की पर क्या गुजरी होगी जब 17 साल बाद पता चले कि बचपन में जिस औरत को वह अपनी मां समझ रही थी, वह उसकी मां है ही नहीं, बल्कि उसी ने उसे चुराया है. क्या इस हकीकत के सामने आने के बाद वो उस महिला से नफरत कर पाएगी? आप जानकर चौंक जाएंगे कि इस हालात से एक लड़की का सामना हो चुका है. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. 17 साल पहले एक औरत ने एक बच्ची को चुराकर अपनी बच्ची की तरह पाला-पोसा और प्यार दिया. लेकिन सिर्फ एक तस्वीर से ऐसा खुलासा हुआ कि दिल को छू लेने वाली कहानी सामने आई. फोटो से खुलासा हुआ कि चोरी हुई लड़की की एक जुड़वां बहन थी. डीएनए टेस्ट होने पर असली माता-पिता भी सामने आ गए और असली कहानी भी सामने आ गई.

17 साल पहले बच्चे की चोरी

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कहानी की शुरुआत 1997 से हुई. रिपोर्ट के अनुसार, केपटाउन के ग्रूटे स्कूर अस्पताल में तीन दिन की बच्ची, जेफेनी नर्स को किसी ने चुरा लिया था. उस समय बच्ची की मां जिसका नाम सेलिन नर्स है ने बताया कि एक अजीब सी महिला ने उसे बेड से उठाकर लेकर चली गई. जिसके बाद तुरंत परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छानबीन भी की, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल पाया.

एक तस्वीर और सच्चाई आ गई सामने

यह घटना सिर्फ किसी एक राज्य में नहीं रही, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनी रही. जिसके बाद लोगों ने बच्ची की तलाश में मदद भी की, लेकिन सारी मेहनत पर पानी फिर गया. 2015 में करीब 17 साल बाद मिशे सोलोमन अपनी बहन के स्कूल में गई. जहां उसकी सहेली ने कहा कि मिशे उसकी जुड़वां बहन जैसी दिखती है. इतना सुनते ही मिशे हैरान हो गई. वाकई, यह बात हैरान कर देने वाली थी. क्योंकि उसने कभी सोचा नहीं था कि उसकी हमशक्ल भी होगी.

बात और आगे बढ़ गई

मिशे की दोस्त ने इसे एक फोटो दिखाई जिसमें उसकी बहन और मिशे की फोटो लगभग एक जैसी थी. इस फोटो ने मिशे को और भी हैरानी में डाल दिया. फोटो देखने के बाद मिशे ने अपनी मां से सवाल पूछने शुरू किए. शुरुआत में तो मिशे की मां ने उसके सवालों को नजरअंदाज कर दिया लेकिन मिशे हार मानने वाली नहीं थी.”

एक समय ऐसा जब खुल गया राज

यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता के कानों तक पहुंचा. जिसके बाद उन्होंने भी मामले की जांच शुरू कर दी. उन्होंने सबसे पहले डीएनए टेस्ट करवाया. डीएनए टेस्ट का नतीजा देखकर सभी चौंक गए, क्योंकि जांच में यह खुलासा हुआ कि मिशे सोलोमन और जेफेनी नर्स एक ही हैं. जांच में यह साफ हो गया कि लवोना सोलोमन ने करीब 20 साल पहले जेफेनी नर्स को चुरा लिया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read