Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: देशभर में मॉनसून का कहर, दिल्ली में बन रहा बाढ़ का खतरा, पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज मौंसम का हाल

देशभर में मॉनसून सक्रिय है. दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब, यूपी-बिहार में अलग मौसम, हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन और भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई में जलभराव से परेशानी.

Aaj Ka Mausam-Weather Update-Mumbai Rain-IMD alert

Weather Update: देशभर में मॉनसून अपने पूरे रंग में है. कहीं बादल राहत की बारिश बरसा रहे हैं तो कहीं बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं.

मौसम विभाग (IMD) ने आज कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई और उत्तराखंड-हिमाचल तक, हर जगह मौसम का मिजाज अलग-अलग है.

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. यमुना का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है और खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है.

ऐसे में निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

यूपी में थमी बारिश, बिहार में तेज बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है. अगले 3–4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है. लखनऊ, वाराणसी और कानपुर जैसे शहरों में उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं.

दूसरी ओर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. किसानों के लिए चिंता की बात यह है कि खेतों में पानी भरने से धान की फसल को नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के चंबा में हिली धरती, दो झटकों से थर्राया पूरा इलाका, 4.0 रही तीव्रता

पहाड़ों पर बारिश और भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने भूस्खलन की घटनाओं को बढ़ा दिया है. शिमला, मंडी और कुल्लू जैसे जिलों में कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कत हो रही है. मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में हालात और भी चुनौतीपूर्ण हैं. देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

मुंबई में रुकने का नाम नहीं ले रही बारिश

इधर मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है. कई इलाकों में जलभराव से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. लोकल ट्रेन और सड़क मार्ग दोनों पर असर पड़ा है. भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज भी बंद रखने पड़े हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read