Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भूकंप के जोरदार झटकों से दहला साउथ अमेरिका, रिक्टर स्केल पर 8.0 रही तीव्रता

South America Earthquake: साउथ अमेरिका के ड्रेक पैसेज के इलाके में ये भूकंप के झटके दर्ज किये गए. यूएसजीएस डेटा के मुताबिक भूकंप का केंद्र 10.8 किमी गहराई में था.

South America Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से दहला

South America Earthquake: साउथ अमेरिका भूकंप के जोरदार झटकों से दहल उठा है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.0 मापी गई है. हालांकि भूकंप की वजह से कोई जान माल के नुकसान की खबरें नहीं आई हैं.

साउथ अमेरिका के ड्रेक पैसेज के इलाके में ये भूकंप के झटके दर्ज किये गए. यूएसजीएस डेटा के मुताबिक भूकंप का केंद्र 10.8 किमी गहराई में था. ड्रेक पैसेज एक समुद्री मार्ग है जो पश्चिमी अटलांटिक महासागर और दक्षिण पूर्वी प्रशांत महासागर को जोड़ने का काम करता है. यह क्षेत्र बहुत ही तूफानी और खतरनाक माना जाता है.

रिंग ऑफ फायर के मुहाने पर है साउथ अमेरिका

बता दें कि, साउथ अमेरिका रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आता है. जहां दुनिया के सबसे ज्यादा एक्टिव ज्वालामुखी हैं. इसके अलावा यहां पर दो टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं. जिसकी वजह से साउथ अमेरिका भूकंप के डेंजर जोन में आता है.

South America Earthquake

कुछ दिनों पहले रूस में आया था भूकंप

इससे पहले 30 जुलाई को रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का अबतक का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया था. इस भूकंप की तीव्रता 8.8 थी. जिसकी वजह से कामचटका में कई मीटर तक ऊंची सुनामी आई. भूकंप की वजह से रूस के कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था. इस भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 19 किलोमीटर नीचे था.

जिसकी वजह से रूस, जापान, अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी.

ये भी पढ़ें- रूस ने यूक्रेन पर किया इस साल का सबसे बड़ा हवाई हमला, 570 ड्रोन और 40 मिसाइलों के हमले से थर्रा उठे जेलेंस्की

क्यों आता है भूकंप?

हमारी धरती की उपरी सतह कई टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है. जिसमें 7 मेन हैं और बाकी छोटी-छोटी हैं. ये प्लेट्स जब आपस में टकराती हैं तो टूटने लगती हैं. जिसकी वजह जो एनर्जी निकलती है वो बाहर निकलने का रास्ता खोजने लगती है और इसी वजह से भूकंप आता है.

भूकंप की माप रिक्टर स्केल पर की जाती है. जिसमें 0 से लेकर 9 और उससे ज्यादा का माप होता है. आम आदमी को 3 से ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के बारे में ही पता चल पाता है.

अगर रिक्टर स्केल पर 3 तीव्रता वाला भूकंप आता है. तो यह वैसे ही होता है जैसे बगल से कोई ट्रक निकलने पर जमीन कांपती है. वहीं अगर रिक्टर स्केल पर 9 या उससे अधिक तीव्रता वाला भूकंप आता है तो यह विनाश लेकर आता है. धरती फट जाती है. समंदर में सुनामी आ जाती है. अगर इस दौरान आप किसी मैदान में खड़े होंगे तो आपको धरती तैरती हुई दिखेगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital