Urdu Conclave 2026

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश, यूपी-बिहार में ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा

IMD का कहना है कि मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, दिल्ली-NCR में जमकर बारिश हो रही है. वहीं यूपी, बिहार, हरियाणा समेत पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Weather Update, Aaj Ka Mausam, Delhi NCR Weather

Weather Update: लंबे समय से देशभर में मौसम कुछ कन्फ्यूज कर देने वाला हना हुआ है. कहीं तेज बारिश से बाढ़ के आसार बने हुए हैं तो कहीं गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं. लेकिन अब मौसम विभाग ने पूरे देश के लिए एक खुशखबरी दी है.

IMD का कहना है कि मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, दिल्ली-NCR में जमकर बारिश हो रही है. वहीं यूपी, बिहार, हरियाणा समेत पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही मौसम विभाग की ओर से देश के कई और राज्यों में भी बारिश ती चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली अभी अमस और गर्मी का सिलसिला रुका नहीं है. वहीं मौसम विभाग ने आज यानी रविवर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. IMD का कहा है कि 27 अगस्त तक दिल्ली में बारिश और के साथ गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है.

यूपी बिहार में मौसम का हाल

यूपी और बिहार में पिछले कई दिनों से तोज हारिश का सिलसिला जारी है. हालांकि बीच में दोनों ही राज्यों में बारिश हल्की हो गी थी लेकिन एक बार फिर अब बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो आने वाले 2 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं पश्चिम और पूर्वी यूपी में सिर्फ कुछ इलाकों में ही बारिश होने की संभवना जताई गई है.

दूसरी तरफ मौसम विभाग की ओर से बिहार में आगले 5 दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही बिहार के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है.

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली विधानसभा में अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन 2025 का करेंगे उद्घाटन

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

जब से मानसूर शुरुआत हुई है तभी से पहाड़ी राज्यों में बारिश आफत बनी हुई है. कई इलाकों में भूस्खलन हो रहा है तो कई जगहों पर बादल फटने से कई परिवार उजड़ गए हैं. वहीं आज मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भूस्खलन की संभवना जताई है.

साथ ही IMD ने आज (रविवार) से पीरे हफते तक भारी बारिश, भूस्खलन और लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read