Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: पटना में 5वीं कक्षा की स्कूली छात्रा ने लगाई आग, झुलसी छात्रा PMCH में भर्ती, हालत गंभीर

Bihar News: पटना में पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की है.

Bihar News: पटना में 5वीं कक्षा की स्कूली छात्रा ने लगाई आग

Bihar News: पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. यहां पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने पहले स्कूल के बाथरूम में जाकर खुद पर तेल छिड़का और फिर आग लगा ली. इसके बाद छात्रा को पीएमसीएच (PMCH) में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

घटना गर्दनीबाग इलाके के अमला टोला कन्या विद्यालय की बताई जा रही है. छात्रा बुधवार सुबह 9 बजे रोजाना की तरह स्कूल गई थी लेकिन आज का दिन उसके लिए बिल्कुल अलग था. आज उसने स्कूल के बाथरूम में आग लगा ली. जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली, वे स्कूल पहुंच गए. गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और साथ ही स्कूल में तोड़फोड़ भी की.

पुलिस के साथ मारपीट

परिजन इतने गुस्से में थे कि उनलोगों ने प्रसाशन के लोगों के साथ मारपीट भी किए. परिजन के एक सदस्य ने तो थानेदार को ही थप्पड़ जड़ दिए.
छात्रा के परिवार के लोग इतने गुस्से में थे कि उन्होंने प्रशासन के लोगों की पिटाई भी कर दी. परिवार के एक सदस्य ने तो पुलिस अधिकारी को थप्पड़ भी मार दिया.

इसे भी पढ़ें-Viral Video: लंदन की ट्रेन में भीड़े हिन्दुस्तानी और पाकिस्तानी, वायरल हुआ बहस का वीडियो

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि छात्र के शरीर के कुछ हिस्से बुरी तरह जल गए हैं. इलाज अभी भी जारी है. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर मौके से हटाया. पुलिस ने बाथरूम को सील कर दिया है और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read