Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

जनहित याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सीधे कार्रवाई से किया इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने अनियमित ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी ऐप्स पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पहले दिल्ली सरकार को ज्ञापन देने की सलाह दी हैं.

Delhi High Court, Child Trafficking

दिल्ली हाई कोर्ट ने जुआ और सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाली अनियमित मोबाइल ऐप्स पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिल्ली सरकार के पास जाकर ज्ञापन देने की छूट दे दिया है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा सबसे पहले अधिकारियों के सामने यह ज्ञापन दें कि नए कानून के बावजूद समस्याएं दूर नही होगी, फिर हम देखेंगे.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि मैं अनियमित सट्टेबाजी और जुए पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा हूं. ये गूगल और एप्पल स्टोर के माध्यम से संचालित होते है. नया कानून पैसे के खेल से संबंधित है और जनहित याचिका ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए तक ही सीमित है.

केंद्र सरकार का सख्त कानून

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून के तहत सभी ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाओं पर प्रतिबंध लगेगा. नए कानून में मनी गेम का विज्ञापन करने पर दो साल तक कि कैद और 50 लाख रुपए तक का जुर्माना लगेगा. जबकि मनी गेम से संबंधित वित्तीय लेनदेन को बढ़ावा देने पर तीन साल तक कि कैद और एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. जबकि बार-बार अपराध करने पर तीन से पांच साल की कैद और दो करोड़ रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा.

ई-स्पोर्ट्स और शैक्षणिक खेलों को मिलेगा बढ़ावा

यह बात महत्वपूर्ण है कि विधेयक में प्रमुख धाराओं के तहत अपराधों को संज्ञेय और गैर जमानती बनाने की मांग की गई है. इस विधेयक में ई-स्पोर्ट्स, शैक्षणिक खेल और सामाजिक खेल सहित ऑनलाइन खेल क्षेत्र को बढ़ावा देने, उसे विनियमित करने और इसके विकास तथा विनियमन के लिए एक प्राधिकरण की स्थापना का भी प्रावधान किया गया है. इसके अलावे विधेयक में किसी कंप्यूटर, मोबाइल उपकरण या इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन मनी गेम के प्रस्ताव, संचालन, सरलीकरण, विज्ञापन, प्रचार और भागीदारी को निषिद्ध किया गया है.

उत्तराखंड हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस लोकपाल सिंह की माने तो सरकार द्वारा लाए गए कानून के बाद विदेशी कंपनियां भारत में ऑनलाइन गेमिंग का संचालन नही कर सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह कि चीजों पर लगाम लगनी चाहिए, ताकि समाज और युवा पीढ़ी इसके गिरफ्त में न आ जाए.

ये भी पढ़े: NHRC ने गाजियाबाद में एक मूक बधिर सामूहिक दुष्कर्म मामले में लिया स्वतः संज्ञान, आयोग ने जिला अधिकारी से मांगा जवाब

Also Follow Bharat Express on X

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest