Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Param Sundari Box Office Collection: पहले वीकेंड पर छाया ‘Param Sundari’ का जादू, पहले तीन दिनों में कर ली इतने करोड़ की कमाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 26.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. रविवार को 10.25 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म वीकेंड पर मजबूती से आगे बढ़ी है.

Param Sundari, Box Office, Bollywood

Param Sundari Box Office Collection: कई बार रिलीज में देरी के बाद Janhvi Kapoor और Sidharth Malhotra की फिल्म ‘Param Sundari’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है. ये फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हुई जिसमें सिद्धार्थ और जान्हवी की जोड़ी को दर्शक अच्छा खासा पसंद कर रहे हैं. वहीं ये फिल्म इस साल की मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है. साथ ही फिल्म का लगातार बढ़ता बॉक्स ऑफिल कलेक्शन भी इस बात का गवाह है कि दोनों एक्टर्स की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है.

Box Office पर भी परम सुंदरी की कमाई लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है. रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म ने शुरुआती बफ्ते में शुक्रवार के दिन कुल 7.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. वहीं अगले दिन शनिवार को रफ्तार पकड़ते हुए फिल्म की कमाई 9.25 करोड़ रुपयें तक पहुंच गई.

तीसरे दिन फिल्म की कमाई

बीते दिन फिल्म की कमाई में अच्छी-खासी बढ़त देखने के बाद अब रविवार को परम सुंदरी की कमाई में उछाल देखने को मिला. ऐसा लग रहा है कि फिल्म को वीकएंड का कुछ तो फायदा मिला है. बता दें कि इस फिल्म ने रविवार को लगभग 10.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं सभी आंकड़ो को मिलाकर देखा जाए तो परम सुंदरी ने अपनी रिलीज के पहले तीन दिनों में 26.75 करोड़ रुपयें की टोटल कमाई की है. इन आंकड़ो के सामने आने के बाद अब संभव है कि इस फिल्म को अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही बढ़त देखने को मिल गई है.

ये भी पढ़ें- रामायण निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 81 साल की उम्र में निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

‘Param Sundari’ की क्या है कहानी

फिल्म की स्टोरी लाइन के बारे में बात की जाए तो ये कहानी दिल्ली के एक लड़के की है जिसका नाम परम है, वो एक AI ऐप के जरिए प्यार की तलाश में निकलता है और केरल पहुंच जाता है. यहां पर उसकी मुलाकात केरल की एक लड़की सुंदरी से होती है. दोनों की मुलाकात फिल्म को एक प्यारी नोक झोक वाली लव स्टोरी का मोड़ देती है.

वहीं बात करें फिल्म के कलाकारों की तो इसमें सिद्धार्थ और जान्हवी के अलावा मनजोत सिंह, संजय कपूर, रेंजी पणिक्कर, इनायत वर्मा और तन्वी राम जैसे कलाकार शामिल हैं. अलग-अलग बैक्गराउंड से आए सभी कलाकार इसे एक अलग मोड़ दे रहे हैं जिससे ये और भी ज्यादा मजेदार लगने लगती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest