Delhi Crime News: दिल्ली में अब स्कूल भी क्राइम से अछूता नहीं रहा. स्कूलों में छात्रों की मामूली झगड़े भी अब खून-खराबे के रूप में ले लिए हैं. कुछ ऐसी ही दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में सरकारी स्कूल के बाहर देखने को मिला. गुरुवार 4 सितंबर को आपसी विवाद में 15 साल के छात्र पर उसके ही साथियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. लड़के को खून में लथपथ देख थाने में भी एक पल के सन्नाटा छा गया. आनन फानन में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
दोस्तों ने रची साजिश
पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित छात्र पर शक था कि उसने किसी और से पिटवाया है. इसी बात से नाराज उसके तीन दोस्तों ने स्कूल गेट पर उसे रोक लिया. पहले टूटी हुई बीयर की बोतल से धमकाया गया. इसके बाद अचानक एक नाबालिग ने चाकू सीने में घोंप दिया.
चाकू धंसे होने के बाद भी पहुंचा थाने
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. लेकिन जख्मी छात्र हिम्मत दिखाते हुए सीने में धंसे चाकू के साथ ही थाने पहुंच गया. पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया. पहले कलावती सरन अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर आरएमएल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने उसके सीने से चाकू निकाला. पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है.
ये भी पढ़ें: Breaking News: मुंबई के दहिसर में 23 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 1 की मौत, 19 घायल
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
जख्मी छात्र के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया. पुलिस टीम ने छापेमारी कर कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को आराम बाग क्षेत्र से पकड़ लिया गया. वारदात स्थल से टूटी हुई बीयर की बोतल भी बरामद हुई है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



