Bharat Express DD Free Dish

Asia Cup 2025 में टीम का सपना टूटा, 21 साल बाद भी नहीं मिली जीत, एशिया कप सफर हुआ खत्म

तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से मात दी. कप्तान लिटन दास ने 59 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. हांगकांग की लगातार दूसरी हार के साथ उनका एशिया कप सफर लगभग खत्म हो गया.

Asia Cup 2025, T20 cricket, Cricket news

Asia Cup 2025 में तीसरा मुकाबला बांग्लादेश और हांगकांग के बीच खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की. हांगकांग, जिसने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला गंवाया था, लगातार दूसरी हार का सामना कर रही है. इस तरह, 21 साल बाद भी हांगकांग की टीम एशिया कप में पहली जीत हासिल करने में नाकाम रही है. इस हार के बाद हांगकांग का टूर्नामेंट में सफर लगभग खत्म हो गया है.

हांगकांग की पारी: 143 रन पर सिमटी

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए. हांगकांग की तरफ से निजाकत खान ने 40 गेंदों पर 42 रन की ठोस पारी खेली. वहीं जिशान अली ने 30 रन जोड़कर टीम को एक संतुलित स्कोर तक पहुँचाया. बांग्लादेश की गेंदबाजी शानदार रही. तस्कीन अहमद, तंजिम हसन साकिब और रिसद ने समान रूप से 2-2 विकेट चटकाए, जिससे हांगकांग की टीम बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही.

कप्तान लिटन दास ने दिखाई काबिलियत

बांग्लादेश ने 144 रनों के आसान लक्ष्य को 17.4 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान लिटन दास ने 39 गेंदों पर 59 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा तौहिद ने भी 35 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

हांगकांग की गेंदबाजी में अतीक इकबाल ने 3.4 ओवर में 14 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, लेकिन इस प्रयास से टीम को जीत नहीं दिलाई जा सकी.

ये भी पढ़ें- 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव

इस जीत के साथ बांग्लादेश ने पॉइंट्स टेबल में दूसरी पायदान हासिल कर ली है और अपनी मजबूत शुरुआत के साथ ग्रुप-ए में आगे बढ़ने की राह साफ कर दी है. हांगकांग की लगातार दो हारों के बाद टीम ग्रुप-ए में आखिरी पायदान पर बनी हुई है, जिससे उनके टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने की उम्मीदें कम हो गई हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read