Urdu Conclave 2026

‘भाषाओं के मिलने से देश की एकता होगी मजबूत’: यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने गुजरात में हिंदी सम्मेलन में लिया भाग

Dinesh Sharma In Gujarat: वड़ोदरा, गुजरात में सूर्यकांत एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं गुजराती बोल समाचार पत्र के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी सम्मेलन एवं सूर्यकांत अवार्ड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंचे.

dinesh sharma In gujarat

Dinesh Sharma In Gujarat: राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा हिंदी संसदीय प्रथम उपसमिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाषाओं के मिलने से देश की एकता मजबूत होगी. भारत सरकार भारतीय भाषाओं के प्रयोग पर जोर दे रही है. हिन्दी और गुजराती तथा देश की अन्य क्षेत्रीय भाषाएं सगी बहनों की तरह है. संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है. हिन्दी भाषा एक समुद्र की तरह है जिसमें तमाम अन्य भाषाओं के शब्दों को आत्मसात किया गया है.

सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत के बहुभाषी देश होने के बाद भी यहां पर 44 प्रतिशत लोग हिन्दी बोलते हैं. प्रधानमंत्री हिन्दी भाषा के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है.

dinesh sharma In gujarat

गुजरात के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद हिन्दी भाषा के उत्थान के लिए सबसे अधिक कार्य देश के गुजरात के ही रहने वाले गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जा रहा है. उनके प्रयासों का परिणाम है कि भारत सरकार के काम काज में हिन्दी का प्रयोग 35 प्रतिशत से बढ़कर 65 प्रतिशत हो गया है. आज हिन्दी के उन्नयन में गुजरात की बड़ी भूमिका है.

dinesh sharma In gujarat

पीएम मोदी का अनूठा प्रयोग

डॉ शर्मा ने कहा कि देश में 22 भाषाओं को राजभाषा का एवं 11 भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला है. प्रधानमंत्री का अनूठा प्रयोग है कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं और हिन्दी के बीच में तालमेल बढ़े, जिससे देश की एकता और अधिक मजबूत हो सके. देश की नई शिक्षा नीति में क्षेत्रीय भाषाओं के प्रयोग को सर्वाधिक महत्व मिला है. अलग-अलग भाषाओं के शब्दों का दूसरी भाषा में रूपान्तरण किया जा रहा है.

dinesh sharma In gujarat

मां पर की गई टिप्पणी पर पीएम मोदी ने दिखाई मर्यादा

उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा में जो कुछ बोला जाता है वह शब्दों में व्यक्त हो जाता है, पर जो बोलना चाह और ना बोल पाए वह भावनाओं को अभिव्यक्ति हैं. अभी हाल में भारत पर अमेरिका ने टैरिफ लगाया और इसी समय में प्रधानमंत्री की माता जी को लेकर टिप्पणी की गई, पर प्रधानमंत्री ने इस पर कोई बात नहीं की. कहा यह जाता है जो बोल सकते हैं चाहते हुए ना बोले वह शब्द की मर्यादा है.

प्रधानमंत्री ने मौन रहकर किया मर्यादा का निर्वहन

प्रधानमंत्री ने इस मर्यादा का निर्वहन मौन रहकर किया और मर्यादा की बड़ी लकीर खींच दी. प्रधानमंत्री की मर्यादा के सम्मान का जवाब देश की जनता ऐसी टीका टिप्पणी करने वालों को पराजित करके देती है. विपक्ष तो ऐसा लगता है कि पराजित होने का रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर है. विपक्ष के नेता तो इस कदर संवेदनहीन है कि वे हिमाचल और पंजाब में प्राकृतिक आपदा से परेशान लोगों को उनके हाल पर छोड़कर विदेश में छुट्टी मनाने चले जाते हैं. इस प्रकार के लोगों से कोई अच्छी उम्मीद नहीं की जा सकती है.

dinesh sharma In gujarat

कांग्रेस की सरकारों में गुजरात का हाल बुरा

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय में गुजरात का हाल बुरा और अपराध चरम पर था. भाजपा की सरकारों के समय में गुजरात ने तरक्की की राह पकड़ी और नरेन्द्र भाई के कमान संभालने के बाद तो ऐसा कमाल हुआ कि गुजरात देश में विकास का मॉडल बन गया.

dinesh sharma In gujarat

उन्होंने कहा कि आज का आनन्द लेने के लिए अपने सुख की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी. आज के समय में लोग पड़ोसी के सुख से सबसे अधिक दुखी है. जबकि सर्वे भवन्तु सुखिना की भावना को जीवन का मंत्र बनाकर सबके सुख की कामना करनी चाहिए. जन्म और मृत्यु के बीच के समय को आनन्दमयी बनाने के लिए सदकार्य करना चाहिए. जीवन में धन से सुख की गारन्टी नहीं है पर इंसानियत से सुख की गारन्टी जरूर है. जीवन में मोक्ष जीते जी तब प्राप्त होता है जब इच्छाएं समाप्त हो जाती हैं.

सब कुछ भगवान ही तय करते हैं

मनुष्य के जीवन में सब कुछ भगवान ही तय करते हैं और वे जो भी तय करते हैं. सब अच्छा ही होता है. मनुष्य को केवल अपने लिये नहीं बल्कि सबके लिए जीना चाहिए. अंग्रेजों ने भारत पर लम्बे समय तक राज करने के उद्देश्य से भारत के लोगों में अंग्रेजियत पैदा करने का प्रयास किया था. आज उसका असर कहीं कहीं देखने को मिलता है कि जन्मदिन हैप्पी बर्थ डे हो गया है. और केक के ऊपर लगी मोमबत्ती को बुझाकर अंधकार करके केक काटकर जन्मदिन मनाया जाता है. भारतीय परम्परा में इस प्रकार से जन्मदिन मनाने का चलन नहीं था. यहां पर बांटने की नहीं बल्कि एक करने की संस्कृति है. गुजराती समाज ने अपनी संस्कृति और संस्कारों को बचाकर रखा है. आज पश्चिम के देश भी भारत की संस्कृति को अपना रहे हैं.

dinesh sharma In gujarat

आधुनिकता की होड़ सम्बन्धों को भी प्रभावित कर रही

बदलते दौर में आधुनिकता की होड़ सम्बन्धों को भी प्रभावित कर रही है. हिन्दू धर्म में पति और पत्नी के अलगाव के लिए कोई शब्द नहीं है पर इस आधुनिकता के चलते वहां पर भी सात जन्म का बंधन कहा जाने वाला विवाह अब मात्र 7 दिन में ही अलगाव में बदल जा रहा है. ये गलत दिशा की ओर बढ़ते कदम है. इनके पीछे समाज में पुरुष और महिलाओं के उत्पीड़न तथा पाश्चात्य संस्कृत का प्रभाव भी बड़ा कारण है. सोशल मीडिया भी इस बिखराव का कारण बन रहा है.

वड़ोदरा में आयोजित हुआ हिंदी सम्मेलन

वड़ोदरा, गुजरात में सूर्यकांत एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं गुजराती बोल समाचार पत्र के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी सम्मेलन एवं सूर्यकांत अवार्ड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को सम्मानित किया.

dinesh sharma In gujarat

ये भी पढ़ें- 15 सितंबर है आखिरी तारीख, कैसे भरें ITR…क्या-क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए, बिना परेशान हुए महज़ इतने स्टेप में हो जाएगा सबकुछ

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री राजेंद्र त्रिवेदी जी, बड़ोदरा भाजपा अध्यक्ष श्री जयप्रकाश सोनी जी, प्रसिद्ध साहित्यकार ड़ॉ मानिक नागेश जी, गुजराती बोल समाचार संपादक श्री खगेश शाह जी, जगतगुरु श्री वेंकटेशाचार्य जी, इस्कॉन मंदिर वड़ोदरा के उपाध्यक्ष संत श्री नित्यानंद रामदास जी एवं समस्त राजस्थानी समाज के अध्यक्ष श्री भंवरलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे. बाद में डॉक्टर दिनेश शर्मा द्वारा पत्रकार लोगों को संबोधित किया गया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read