Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

धौला कुआं में हिट एंड रन! बेकाबू BMW कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत, पत्नी गंभीर

Dhaula Kuan BMW Accident: धौला कुआं इलाके में हुए एक सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई. हादसे के वक्त वो अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से अपने घर की तरफ लौट रहे थे.

Dhaula Kuan BMW Accident

Dhaula Kuan BMW Accident: दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हुए एक सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय (Department of Economic Affairs) के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई. हादसे के वक्त वो अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से अपने घर की तरफ लौट रहे थे. हादसे में नवजोत सिंह की पत्नी भी बुरी तरह घायल हैं. यह हादसा तब हुआ जब वो धौला कुआं के पिलर नंबर 57 से जा रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार BMW कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी बुरी तरह डैमेज हो गई.

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को न्यूलाइफ हॉस्पिटल GTB नगर में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं पत्नी की भी हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार महिला चला रही थी और उसका पति बगल में बैठा था. इस हादसे में कार सवार दंपति भी घायल हो गए हैं.

गुरुग्राम के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने कार सवार दंपति को भी अस्पताल में भर्ती कराया. दिल्ली पुलिस ने BMW कार को जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है. कार सवार गुरुग्राम के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने दी अपनी रिपोर्ट

इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने भी अपनी रिपोर्ट दी है. पुलिस ने बताया कि दोपहर में दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन को सूचना मिली की धौला कुआं से दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते पर भयंकर जाम लगा हुआ है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि पिलर नंबर 57 के पास एक बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है. वहीं पास में ही एक BMW कार भी है. जो काफी डैमेज लग रही थी.

ये भी पढ़ें- PM मोदी कल पूर्णिया में एयरपोर्ट सहित 36,000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, मखाना बोर्ड भी लिस्ट में शामिल

हादसे के वक्त महिला चला रही थी कार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त कार महिला चला रही थी. लोगों ने घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को GTB नगर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि जब GTB नगर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि नवजोत सिंह की मौत हो चुकी है. उनकी पत्नी की हालत गंभीर है. पुलिस ने हादसे की जांच के लिए क्राइम टीम को भी मौके पर बुला लिया और तफ्तीश शुरू कर दी.

इस संबंध में साउथ-वेस्ट दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पीसीआीर कॉल मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन जब्त कर लिया. आरोपी दंपति के बयान लिये जा रहे हैं. मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने हिट एंड रन सहित कई अन्य प्रावधानों में केस दर्ज किया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital