Rajbhar Reaction On Akhilesh Comment: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को जन्मदिन पर 100 रुपये भेजने की बात कही थी. जिसको लेकर अब सियासत गर्मा गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अब पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मुझे अखिलेश यादव के शुभकामनाओं की जरुरत नहीं है. वे अपना 100 रुपया अपने पास ही रखें.
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें लूट-खसोट करने वाला कह दिया. राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी को सिर्फ पैसा दिखाई देता है. सपा सरकार में पैसों की लूट-खसोट करते रहे, इसलिए आज भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की जगह पैसों के आधार पर बातें कर रहे हैं.
समाजवादी पार्टी को सिर्फ पैसा ही दिखाई देता है। सपा सरकार में पैसों की लूट-खसोट करते रहे, इसलिए आज भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की जगह पैसों के आधार पर बातें कर रहे हैं। सत्ता से दूर हुए साढ़े आठ साल बीत चुके हैं, कमाई का रास्ता बंद हो गया है, इसलिए अब ₹100 की बात कर रहे हैं।…
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) September 15, 2025
ओपी राजभर ने बोला बड़ा हमला
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि, सत्ता से दूर हुए साढ़े आठ साल बीत चुके हैं, कमाई का रास्ता बंद हो गया है, इसलिए अब ₹100 की बात कर रहे हैं. अगर सत्ता में बने रहते तो करोड़ों-अरबों से नीचे बात ही नहीं करते.
जनता के पैसों से महलों में ऐश करने का लगाया आरोप
सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि, ईश्वर करे जनता के पैसों से महलों में ऐश करने वाले अब पाई-पाई का हिसाब रखें. मेरे जन्मदिन पर अखिलेश यादव जी की शुभकामनाओं की मुझे कोई जरूरत नहीं है. हमारे शुभ की कामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कर रहे हैं. जो वास्तव में जनता के लिए सोचते हैं. जनता के हित में काम करने वाले नेताओं की शुभकामनाएं मेरे लिए काफी हैं.
ये भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ शुरू, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और विकास पर रहेगा फोकस
समाज को बांटते हैं अखिलेश
ओपी राजभर ने कहा कि, समाज को बांटने की राजनीति करने वाले अपनी शुभकामनाएं और अपना ₹100 अपने पास ही रखें. हमारे पास पैसा भले न हो, लेकिन ईमानदारी और जनता की सेवा का संकल्प है.
राजभर आगे बोले कि, अगर कभी अखिलेश यादव जी को बुरे वक्त में जरूरत पड़ी तो हम अपने खेत से निकलने वाले अनाज और सब्ज़ी की मदद देने से पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि हमारी संस्कृति मदद करने की है, दिखावा करने की नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
