Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: नवरात्र के पंचांग के अनुसार, आज शारदीय नवरात्र 2025 का सातवां दिन है और आज मां के कालरात्रि रूप की पूजा होगी। दरअसल, इस बार नवरात्र में 9 नहीं बल्कि 10 दिन हैं. नवरात्र के बीच में चतुर्थी की तिथि का दोहराव होने की वजह से आज यानी 29 सितंबर को नवरात्र का आठवां दिन होने के बावजूद इसे सातवें दिन के रूप में लिया जाएगा. लेकिन देवी के आठवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी.
मां कालरात्रि का स्वरूप
माता कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली और विकराल है. उनका वर्ण काला है, तीन नेत्र हैं और बाल खुले हुए हैं. माता के गले में मुंडमाला है और वे गधे की सवारी करती हैं. मां का एक हाथ अभय मुद्रा में है, जो अपने भक्तों को सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि दूसरा हाथ वरद मुद्रा में है, जो उनके कष्टों को दूर करता है.
मां कालरात्रि का विशेष मंत्र
ॐ ऐं ह्रीं क्रीं कालरात्रै नमः
या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
ध्यान मंत्र:
श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः. महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥
कैसे करें मां कालरात्रि की पूजा?
- नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
- पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें और फूलों से सजावट करें.
- इसके बाद मां कालरात्रि का आह्वान करें.
- मां के सामने दीपक जलाएं और मंत्रों का उच्चारण करते हुए अक्षत, रोली, चंदन, फूल और फल अर्पित करें.
- मां को गुड़ का भोग लगाएं.
- दीपक और कपूर से आरती करें.
- अंत में लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला लेकर मां कालरात्रि के मंत्रों का जाप करें.
नवरात्रि के सातवें दिन का शुभ रंग
नवरात्र के सातवें दिन नारंगी रंग पहना जाता है. इसे मां कालरात्रि की पूजा के लिए शुभ माना गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



