Bharat Express DD Free Dish

Best Places for Dussehra 2025: दिल्ली-NCR में दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए ये हैं बेस्ट स्पॉट्स, परिवार और बच्चों के साथ लें भव्य उत्सव का आनंद

दशहरा 2025 में दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख स्थलों पर रावण दहन का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. लाल किला, रामलीला मैदान, द्वारका, नोएडा और जनकपुरी जैसे स्थान इस त्योहार की खास पहचान हैं.

Best Places for Dussehra 2025: दशहरा या विजयदशमी भारत का वह त्योहार है, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है. यह वही दिन है जब भगवान राम ने रावण का वध किया था. बचपन में हम में से कई लोग दादी-नानी से रामायण की कहानियां सुनते-बढ़ते आए हैं, लेकिन रामलीला मंच पर देखकर जो अनुभव होता है, वह बिल्कुल अलग और रोमांचक होता है.

रावण दहन के समय ऊंचे-ऊंचे पुतले, आसमान में चमकते पटाखे और भीड़ के “जय श्री राम” के जयकारे इसे और भी यादगार बना देते हैं. दिल्ली-NCR में दशहरे का उत्सव बेहद भव्य और दर्शनीय होता है. अगर आप इस दशहरे पर लाइव रावण दहन देखना चाहते हैं, तो आइए आपको कुछ लोकप्रिय जगहों के बारे में बताते हैं.

1. लाल किला– लव कुश रामलीला मैदान

Best Places for Dussehra 2025

लाल किले के पास हर साल दशहरे का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. लव-कुश रामलीला कमेटी यहां कार्यक्रम करती है. इस साल बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल रावण के पुतले को आग लगाएंगे. ऐतिहासिक लाल किले की पृष्ठभूमि और हजारों की भीड़ इसे और भी खास बनाती है.

2. रामलीला मैदान- अजमेरी गेट

Best Places for Dussehra 2025

दिल्ली का यह मैदान दशहरे के लिए बेहद प्रसिद्ध है. यहां रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन शानदार आतिशबाजी के साथ होता है. पूरा माहौल ऐसा है कि देखने वाला खुद को रामायण की दुनिया में महसूस करता है.

3. द्वारका सेक्टर 10 ग्राउंड

Best Places for Dussehra 2025

पश्चिमी दिल्ली में स्थित यह जगह भी बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करती है. पिछले साल यहां 211 फीट ऊंचा रावण का पुतला लगाया गया था, जो पूरे शहर में सबसे बड़ा था. मेट्रो और टैक्सी से आसानी से पहुंचा जा सकता है, लेकिन ट्रैफिक से बचने के लिए थोड़ा पहले निकलना बेहतर होगा.

4. नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्टेडियम

Best Places for Dussehra 2025

दिल्ली के बाहर नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी दशहरे पर पीछे नहीं रहते. यहां स्टेडियम में बड़े स्तर पर रावण दहन होता है, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेलों का आयोजन भी किया जाता है. भीड़ से बचने के लिए यह विकल्प शानदार है.

5. सुभाष मैदान, दिल्ली

Best Places for Dussehra 2025

सुभाष मैदान दशहरे के लिए एक पुराना और लोकप्रिय स्थान है. यहां मेला और उत्सव का माहौल बहुत जीवंत रहता है. भीड़ अधिक होती है, लेकिन अनुभव बेहद मज़ेदार होता है.

6. जनकपुरी रामलीला मैदान

Best Places for Dussehra 2025

अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ फ्रेंडली माहौल में दशहरा मनाना चाहते हैं, तो जनकपुरी रामलीला मैदान सबसे अच्छा विकल्प है. यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, खाने-पीने के स्टॉल और मेला का आनंद लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Dussehra 2025: दशहरा के दिन कब किया गया था सबसे पहला रावण दहन? जानें कब और कहां हुई थी इसकी शुरुआत

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read