Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘मैं विधानसभा चुनाव नहीं, बल्कि’…पवन सिंह का बड़ा ऐलान, कही ये बात

Bihar Election: विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने बड़ा ऐलान किया है, जिसके बाद से ही सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है.

Pawan Singh

Bihar Election: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) ने शनिवार को साफ कर दिया कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. लंबे समय से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.

पवन सिंह का एक्स पोस्ट

पवन सिंह (Pawan Singh) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

“मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना हीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा.”

PK से ज्योति सिंह की मुलाकात

पवन सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी कि शायद ज्योति सिंह भी राजनीति में कदम रखने वाली हैं. हालांकि, ज्योति सिंह ने साफ किया कि उनकी मुलाकात का मकसद चुनाव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाना है. उन्होंने कहा,

“मैं किसी चुनाव में भाग लेने या टिकट के लिए नहीं आई हूं. मैं उन सभी महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जो अन्याय का सामना कर रही हैं.”

इसे भी पढ़ें-अमेरिका में भीषण धमाका! टेनेसी के सैन्य विस्फोटक प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 19 लोगों के मारे जाने या लापता होने की आशंका

प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने भी स्पष्ट किया कि जनसुराज पार्टी किसी के लिए अपने नियम नहीं बदलती है. उन्होंने बताया कि आरा सीट से पहले ही डॉक्टर विजय गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. पवन सिंह फिलहाल राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बजाय पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital