Urdu Conclave 2026

तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के लिए उपासना और अनिल कामिनेनी गारू का प्रयास सराहनीय: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के लिए दक्षिण फिल्मों के अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला और अनिल कामिनेनी गारू की सराहना की है.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के लिए दक्षिण फिल्मों के अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला और अनिल कामिनेनी गारू की सराहना की है. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि उपासना और अनिल कामिनेनी गारू, आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई. तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के आपके सामूहिक प्रयास सराहनीय हैं और इससे अनगिनत युवाओं को लाभ होगा.

इससे पहले राम चरण ने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “अनिल कामिनेनी गारू के नेतृत्व में आयोजित दुनिया की पहली तीरंदाजी प्रीमियर लीग की सफलता पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और खेलों के प्रति उनका जुनून हमें दुनिया भर में तीरंदाजी की विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने में मदद करेगा. सभी एथलीट्स को बधाई, हमें उम्मीद है कि बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए और भी कई खिलाड़ी इस अद्भुत खेल से जुड़ेंगे.”

बता दें कि दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विश्व की पहली पेशेवर तीरंदाजी लीग, आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल), जारी है. दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता राम चरण एपीएल के ब्रांड एंबेसडर हैं. इस बीच राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की. इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं.

राजपुताना रॉयल्स और माइटी मराठा के बीच होगा फाइनल मैच

आर्चरी प्रीमियर लीग भारत का पहला फ्रेंचाइजी-आधारित तीरंदाजी टूर्नामेंट है, जिसे भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 2025 में लॉन्च किया गया. इसमें 6 टीमें शामिल हैं: पृथ्वीराज योद्धा, माइटी मराठा, काकतीय नाइट्स, राजपुताना रॉयल्स, चेरो आर्चर, और चोला चीफ्स. इन टीमों में कुल 36 भारतीय तीरंदाजों और 12 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगियों को शामिल किया गया है. राजपुताना रॉयल्स और माइटी मराठा के बीच पहले सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

इस लीग के पहले सीजन को सफलतापूर्वक फाइनल तक पहुंचाने के लिए इसका जश्न मनाया गया. इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई, जिसमें अभिनेता राम चरण, भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. जोरिस, भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, तीरंदाजी प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अनिल कामिनेनी और भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा सहित कई प्रमुख भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजों ने भी शिरकत की.


ये भी पढ़ें: पंजाब के बाढ़ प्रभावितों को पीएम मोदी से मिली बड़ी राहत, टूटे मकानों के लिए आवास योजना से मिलेगा फंड


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read