Bharat Express DD Free Dish

Agra News: पुलिस के रेड से मचा हड़कंप: होटल से न्यूड ही भागी लड़की, पहली मंजिल से गिरी, बॉयफ्रेंड हुआ फरार

आगरा के शास्त्रीपुरम इलाके में एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई. पुलिस से बचने के लिए एक युवती बिना कपड़ों के ही भागी और छत के किनारे बने डक्ट में जाकर छिप गई.

Agra News: आगरा के शास्त्रीपुरम इलाके में एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई. पुलिस से बचने के लिए एक युवती बिना कपड़ों के ही भागी और छत के किनारे बने डक्ट में जाकर छिप गई. लेकिन डक्ट के कमजोर होने के कारण वह डक्ट समेत ही नीचे गिर गई और घायल हो गई. वहीं उसका उसका बॉयफ्रेंड मौका देख वहां से फरार हो गया.

पुलिस ने पहुंचाया अस्तपाल

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवती को कपड़े से ढका और पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया. यह घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स स्थित होटल द हेवन की है.

पुलिस के अनुसार उन्हें होटल में संदिग्ध गतिविधियों के चलने की सूचना मिली थी , जिसको लेकर रेड मारने की कार्रवाई की गई थी. पुलिस फिलहाल होटल प्रबंधन और वहां ठहरे लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही वो होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है.

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस होटल में अक्सर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है. पुलिस अब होटल के रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी पड़ी भारी, यूपी पुलिस के सामने ऐसे गिड़गिड़ाए शाकिर और तौसीफ

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read