Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कभी हेमा मालिनी ने कहा था बदसूरत, वही लड़का आज बॉलीवुड का बादशाह

शाहरुख खान आज बॉलीवुड के बादशाह के नाम से जाने जाते हैं लेकिन इस नाम को बनाने के लिए सफर फिल्मी रहा है. बेहद संघर्षों से भरा रहा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्माता विवेक वासवानी ने शाहरुख के शुरुआती दिनों का एक दिलचस्प किस्सा बताया

शाहरुख खान आज बॉलीवुड के बादशाह के नाम से जाने जाते हैं लेकिन इस नाम को बनाने के लिए सफर फिल्मी रहा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्माता विवेक वासवानी ने शाहरुख (Sharukh Khan) के शुरुआती दिनों का एक दिलचस्प किस्सा बताया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. आइए जानते हैं कि विवेक वासवानी शाहरुख को लेकर क्या बात बताई.

विवेक वासवानी ने बताया कि जब शाहरुख मुंबई में संघर्ष कर रहे थे तो वो उन्हीं के  साथ रह रहे थे. एक बार हेमा मालिनी का फोन आया, जो उस समय अपनी फिल्म के लिए हीरो ढूंढ रही थीं. इस रोल के लिए सबसे पहले उन्होंने आमिर खान को ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद सलमान खान को चुना, पर उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए. आखिर में शाहरुख का नाम सामने आया.

जब हेमा मालिनी ने शाहरुख को देखा तो उन्हें बदसूरत कह दिया, लेकिन कोई ऑप्शन न होने के कारण उन्हें शाहरुख को साइन करना पड़ा. उस समय शाहरुख टीवी पर काम कर रहे थे और इंडस्ट्री में बिल्कुल नए थे. उस फिल्म का नाम था 'दिल आशना है', जिसे हेमा मालिनी खुद प्रोड्यूस कर रही थीं और वही इसकी हीरोइन थीं.

शूटिंग के शुरू हुई तो शाहरुख ने सभी को चौंका दिया. उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार थी कि किसी ने उनके लुक्स पर ध्यान ही नहीं दिया. बाद में हेमा मालनी ने भी कहा कि उन्होंने सही फैसला लिया और धर्मेंद्र भी उनकी परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हुए. फिल्म रिलीज होने के बाद शाहरुख का सफर तेजी से आगे बढ़ा.

शाहरुख की फीस उस समय बहुत कम थी. हेमा मालिनी ने उनसे कहा था कि मैं तुम्हें 50,000 रुपये दूंगी और मैं हेमा मालिनी हूं, इसलिए कोई सवाल नहीं. ये फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी, जिसमें जितेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, दिव्या भारती, अमृता सिंह, डिंपल कपाड़िया और कबीर बेदी भी नजर आए थे.

आज जब शाहरुख 60 की उम्र में भी सुपरस्टारडम की ऊंचाइयों पर विराजमान हैं. ये किस्सा बताता है कि मेहनत और हुनर हर बदसूरती को मात दे सकता है. समय ने साबित किया कि वही लड़का, जिसे कभी बदसूरत कहा गया था, आज दुनिया उसे किंग खान के नाम से जानती है.

ये भी पढें: Science News: महासागर में छुपा टाइम बम! समुद्री डकार से बदल जाएगी जलवायु, वैज्ञानिकों की चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital