Bharat Express DD Free Dish

पार्क में सुकून से बैठे युवक की गई जान, आखिर किसने मारी गोली?

Delhi Nand Nagri Murder: नंद नगरी में रिक्शा चलाने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस को घटनास्थल से रिक्शा और शराब मिली है. जिसके बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है.

Nand Nagari Murder Delhi

Delhi Nand Nagri Murder: आम तौर पर लोग पार्क में एक्सरसाइज करने या सुकून भरा समय बिताने जाते हैं, लेकिन क्या हो जब पार्क ही डेथ स्पॉट बन जाए. दरअसल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पार्क में बेंच पर बैठे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

यह मामला दिल्ली के नंद नगरी का है. जहां एक युवक का शव पार्क के बेंच पर पड़ा मिला. युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक मृतक रिक्शा चलाने का काम करता था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है.

नंद नगरी के पार्क की है घटना

नंद नगरी थाना क्षेत्र के -1 ब्लॉक स्थित पार्क में शनिवार की रात एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को मामले की सूचना दी. बताया जा रहा है कि मृतक सन्नी और उसका भाई करीब दो साल पहले नंद नगरी इलाके में ही रहते थे. फिलहाल मृतक उत्तम नगर इलाके में रह रहा था. वह रिक्शा चलाकर गुजारा करता था. शनिवार को किसी ने उसे नंद नगरी स्थित पार्क में बुलाया. जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें- तेजस्वी से रिश्ते खत्म! राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव क्यों हैं छोटे भाई से गुस्सा?

पुलिस को मौके से मिली शराब

पुलिस को घटनास्थल से रिक्शा और शराब मिली है. जिससे अंदेशा है कि किसी जान-पहचान वाले ने ही उसे नंद नगरी बुलाया था. दोनों ने बैठकर शराब पी और फिर मौका देख आरोपी ने सन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को लेकर पुलिस ने कहा है कि महत्वपूर्ण सबूत जुटाए जा रहे हैं. आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके.

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश या आपसी विवाद मानी जा रही है. स्थानीय लोगों में इस वारदात के बाद से भय और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read