Jaya Bachchan Angry on Paparazzi: जया बच्चन बॉलिवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जो अक्सर अपने गुस्सैल अंदाज़ के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी अपने फैंस पर तो कभी मीडिया पर गुस्सा करते हुए उन्हें कई बार स्पॉट किया गया है, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती रहती हैं.
इस बार फिर जया बच्चन अपने बेबाक और सख्त रवैये की वजह से चर्चा में आ गई हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं.
इवेंट में जया बच्चन का गुस्सा चढ़ा सिर पर
वायरल हो रहा यह वीडियो एक इवेंट का है, जहां जया बच्चन मास्क पहनकर ऑफ-व्हाइट सूट में नजर आईं. जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा, फोटो क्लिक करने के लिए चारों तरफ से उन्हें घेर लिया. शोर और कैमरों की फ्लैश लाइट्स से परेशान जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता के साथ अंदर जा रही थीं, तभी अचानक उनका मूड बिगड़ गया और वो भड़क उठीं.
View this post on Instagram
#JayaBachchan didn’t seem pleased with the paparazzi hovering nearby.🥲#FilmfareLens #Trending pic.twitter.com/IgNvvwdZjS
— Filmfare (@filmfare) November 13, 2025
जया बच्चन ने पैपराजी को लगाई फटकार
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शोर से परेशान जया बच्चन को उनकी बेटी श्वेता संभालने की कोशिश करती हैं. लेकिन कुछ ही पलों में एक्ट्रेस ने पैपराजी पर गुस्सा जताना शुरू कर दिया.
जया बच्चन कहती हैं- “तुम लोग फोटो खींचो, बदतमीजी मत करो. चुप रहो और अपना मुंह बंद रखो… फोटो खींचो, बस हो गया. कमेंट करते रहते हो!”
उनका यह गुस्से भरा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां कुछ लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई यूज़र्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- पकड़ा गया ICU से एक्टर धर्मेंद्र की वीडियो लीक करने वाला आदमी, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो पर यूज़र्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- “क्या हो गया है इस औरत को? हर वक्त इसका मूड खराब रहता है!” दूसरे यूजर ने लिखा- “समय-समय पर इन्हें क्या हो जाता है?”
बता दें कि जया बच्चन को आखिरी बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. इसके बाद से वह किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं. हालांकि वह लाइमलाइट से दूर बिल्कुल नहीं हैं अक्सर अपने गुस्से या पैपराजी से हुई नोकझोंक की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

