Dharmendra ICU Video Leak: पिछले दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें सांस लेने में परेशानी होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके अगले दिन ही सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें फैलनी शुरू हो गईं कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है. हालांकि बाद में अभिनेता के परिवार ने इन सभी अफवाहों को गलत बताते हुए सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी.
देओल परिवार का चुपके से बनाया वीडियो
इसी बीच अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा, जिसमें देओल परिवार का एक बेहद पर्सनल पल कैप्चर किया गया था. खबर है कि इस वीडियो को चुपके से रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर फैलाने वाले शख्स का पता लग चुका है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तब वायरल हुआ जब धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज करवा लिया गया था. वीडियो में धर्मेंद्र बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनके दोनों बेटे सन्नी और बॉबी देओल, साथ ही दोनों बेटियां अजीता और वीजेता खड़ी हैं. इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर रो-रो कर बुरी हालत में हैं.
ये भी पढ़ें- पिता Dharmendra के निधन की झूठी खबरों पर Sunny Deol का फूटा गुस्सा, बोले– “से वीडियो बनाते हो, शर्म नहीं आती?”
गिरफ्तार हुआ आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिसने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, वह उसी अस्पताल का कर्मचारी था जिसमें अभिनेता को भर्ती कराया गया था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
निधन की अफवाहों पर भड़का परिवार
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की खबरें फैलने के बाद उनके परिवार की ओर से गुस्सा देखने को मिला. इन झूठी खबरों पर अभिनेता की दूसरी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और उनकी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए और परिवार की प्राइवेसी की रक्षा के लिए लोगों से अनुरोध किया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

