Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में मनेर सीट से आरजेडी के वरिष्ठ नेता भाई विरेंद्र बढ़त बनाए हुए हैं. दसवें राउंड की गिनती तक वे अपने निकटतम विरोधी से आगे चल रहे हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है.
शुरुआती रूझान में बढ़त
भाई विरेंद्र मनेर सीट से लगातार चुनाव लड़ते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने अपनी पकड़ बनाए रखी है. शुरुआती रुझानों में उनकी बढ़त को देखकर आरजेडी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. मनेर सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा था लेकिन अब तक की गिनती से लग रहा है कि भाई विरेंद्र ने बढ़त बना ली है.
स्थानिय मुद्दों पर बात
चुनाव प्रचार के दौरान भाई विरेंद्र ने स्थानीय मुद्दों को जोरशोर से उठाया था और जनता से सीधे संवाद किया था. उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर फोकस किया, जिसका असर अब वोटों में दिख रहा है.
राजनीतिक जानकारों का क्या मानना है?
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाई विरेंद्र की जमीन से जुड़ी राजनीति और क्षेत्र में उनकी सक्रियता उन्हें बढ़त दिलाने में मदद कर रही है. हालांकि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है लेकिन अब तक के रुझान उनके पक्ष में हैं. अगर यही बढ़त बनी रही तो भाई विरेंद्र एक बार फिर मनेर से जीत दर्ज कर सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


