Urdu Conclave 2026

गोलगप्पा खा रही महिला को अचानक भेजना पड़ गया अस्पताल, डॉक्टर बोले- ‘हालत अब भी गंभीर’

उत्तर प्रदेश (UP) के औरैया में गोलगप्पा (Golgappa incident) खाते समय 42 वर्षीय महिला का जबड़ा अचानक खिसक गया. डॉक्टर इलाज में असफल रहे और उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

golgappa-woman-jaw-dislocated-auraiya-up-viral-news.

गोलगप्पा लोगों के लिए बेहद पसंदीदा स्ट्रीट फूड माना जाता है. लेकिन यह स्ट्रीट फूड किसी के लिए घातक साबित हो सकता है, इसकी कल्पना भी मुश्किल है. मगर ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 42 साल की महिला के साथ गोलगप्पा खाने के दौरान बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. गोलगप्पा खाने के लिए मुंह खोलते ही महिला का जबड़ा खिसक गया.

कैसे खिसका जबड़ा ?

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार (29 नवंबर) को गोलगप्पे खाने के लिए मुंह खोलते समय एक 42 वर्षीय महिला का जबड़ा उखड़ गया. गौरी किशनपुर गांव की निवासी इंकला देवी इस घटना के बाद अपना मुंह बंद नहीं कर पा रही थीं और उन्हें तत्काल चिकित्सा की जरूरत पड़ गई.

इंकला देवी काम के सिलसिले में औरैया आई हुईं थी और अपने परिवार के साथ अस्पताल के पास ही रह रही थीं. महिला के रिश्तेदारों के अनुसार, वह गोलगप्पे खाने बैठी और जैसे ही एक गोलगप्पा खाने के लिए मुंह खोला ही था कि अचानक उनका जबड़ा खिसक गया.

डॉक्टर की सलाह

आनंद-फानन में महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर मनोज कुमार और शत्रुघ्न सिंह ने जबड़े को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे. इंकला देवी को विशेष उपचार के लिए चिचोली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: तीन बार मरकर जिंदा हुई महिला! मौत के बाद की दुनिया देख चुकी है…अनोखा दावा

डॉक्टर शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि मुंह ज्यादा खोलने की वजह से उनका जबड़ा खिसक गया, जो खाना खाते समय अप्रत्याशित रूप से हो सकता है. उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को जबड़े में दर्द हो या मुंह पूरी तरह न खुल पा रहा हो, तो उसे जबरदस्ती नहीं खोलना चाहिए, बल्कि धीरे-धीरे खोलना चाहिए.

डॉक्टर का कहना है कि खाने के दौरान सावधानी रखनी चाहिए और जिन लोगों को जबड़े की समस्या हो, उन्हें नियमित रूप से दंत विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read