Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तानी संसद में गधा! वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक, वीडियो में हैं कई खामियां, जानिए पूरी सच्चाई

Pakistan Parliament Donkey Video: पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है.

Pakistan Parliament Donkey Video

Pakistan Parliament Donkey Video: पाकिस्तान और पाकिस्तानी गधों को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबरें सोशल मीडिया पर तैरती मिल जाती हैं. कभी पाकिस्तान में गधों की कमी की खबरें सामने आ जाती हैं तो कभी पाकिस्तानी होटलों में मीट के नाम पर अवैध रूप से गधे का मांस परोसने की! पाकिस्तान में गधे इतने ज्यादा हैं कि अब संसद में भी घुसने लगे हैं.

इसी तरह का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल है. जिसमें एक गधा पाकिस्तान के असेंबली में घुस जाता है और जमकर उत्पात मचाता है. इस दौरान असेंबली में सांसद भी मौजूद रहते हैं.

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा कि पाकिस्तान गजब देश है. पाकिस्तान के पार्लियामेंट में गधा घुसने से यह निश्चित है कि इस देश में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है. इस वीडियो को कई लोगों ने सच मानकर शेयर किया है. लेकिन भारत एक्सप्रेस ने इस वीडियो के फैक्ट चेक कर पता लगाया कि यह वीडियो असली नहीं है बल्कि डिजिटली तौर पर तोड़ा मरोड़ा गया है.

कैसे पता चला?

इस वीडियो को अगर आप ध्यान से देखें तो इसमें कई खामियां हैं. मसलन इसमें सभी व्यक्तियों के चेहरे बेढंग तरह के हैं. वहीं इस वीडियो में एक ही कुर्सी पर दो नेता बैठे दिखाई देते हैं. वीडियो के एक सीन में सफेद कुर्ता और नीला जैकेट पहने एक व्यक्ति पहले नहीं नजर आता, लेकिन अचानक दूसरे फ्रेम में दिखाई देने लगता है.

ये भी पढ़ें- अर्थव्यवस्था में चमत्कार! RBI गवर्नर बोले- भारत में ‘गोल्डीलॉक्स’ का दौर, मुद्रास्फीति 2% से नीचे, विकास 8% के पार

टिकटॉक अकाउंट पर पहली बार डाला गया वीडियो

वहीं वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें एक व्यक्ति @arabianspeed1 नाम के टिकटॉक अकाउंट पर ले गया. जहां पहली बार वीडियो शेयर किया गया था. इस अकाउंट के बायो में साफ साफ लिखा है कि सभी कंटेंट एआई जेनरेटेड हैं. इससे साफ है कि यह वीडियो सही नहीं है बल्कि एआई जेनरेटेड है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital