आज का दिन भारत के सैन्य इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है. 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सशस्त्र बलों ने अपने साहस, अनुशासन और रणनीतिक कौशल का ऐसा परिचय दिया, जिसने न केवल युद्ध का रुख बदल दिया बल्कि इतिहास की दिशा भी तय कर दी. Vijay Diwas के इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहिदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
पाकिस्तान को समर्पण के लिए किया मजबूर
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर शहिदों को नमन किया. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘वर्ष 1971 में आज ही के दिन सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और सटीक रणनीति के बल पर पाकिस्तानी सेना को परास्त कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया था.’
वर्ष 1971 में आज ही के दिन सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और सटीक रणनीति के बल पर पाकिस्तानी सेना को परास्त कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया था। इस विजय ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ ढाल बन, विश्वभर में मानवता की रक्षा का आदर्श उदाहरण पेश किया और भारतीय सेनाओं की अद्वितीय… pic.twitter.com/5NaBbBNgWz
— Amit Shah (@AmitShah) December 16, 2025
अमित शाह ने पोस्ट में आगे कहा कि इस विजय ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ ढाल बन, विश्वभर में मानवता की रक्षा का आदर्श उदाहरण पेश किया और भारतीय सेनाओं की अद्वितीय सैन्य क्षमता और पराक्रम का लोहा मनवाया.
पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, ‘विजय दिवस पर, युद्ध में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करता हूं.’
भारत की एतिहासिक जीत का प्रतिक
Vijay Diwas हर वर्ष 16 दिसंबर को पूरे देश में गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है. वर्ष 1971 का ये दिन भारत की उस ऐतिहासिक सैन्य जीत की याद दिलाता है, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान पर निर्णायक विजय हासिल की थी. इस युद्ध के ही परिणाम स्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ था. साथ ही, भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमता, साहस और अनुशासन पूरी दुनिया के सामने साबित हुई.
विजय दिवस केवल एक युद्ध में मिली जीत का उत्सव नहीं है, बल्कि यह उन वीर जवानों के बलिदान को याद करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. इस अवसर पर देशभर में शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाती हैं और सैन्य परेड व कार्यक्रमों के माध्यम से जवानों के शौर्य को नमन किया जाता है.
यह दिन हमें राष्ट्रीय एकता, संकल्प और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 228 फ्लाइट्स रद्द, इंडिगो ने दी यात्रियों को ये सलाह
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


