Urdu Conclave 2026

एक विदाई ऐसी भी: न कार, न पालकी… नजारा देख दंग हो गए गांव वाले

शादियों में दूल्हे की एंट्री के तो बहुत चर्चे सुने होंगे, लेकिन इस दुल्हन की विदाई ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. विदाई के वक्त जब घर के बाहर सजी हुई कार की जगह एक हेलिकॉप्टर आकर खड़ा हुआ, तो पूरे गांव की भीड़ जमा हो गई.

bride-helicopter-vidai-viral-video

आजकल शादियों का सीजन हो तो चर्चा सिर्फ खाने-पीने या कपड़ों की नहीं होती, बल्कि इस बात की होती है कि दूल्हा-दुल्हन की एंट्री और विदाई कितनी ‘धांसू’ थी. कभी कोई दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने बुलेट पर पहुंचता है, तो कभी दुल्हन खुद डांस करते हुए मंडप तक आती है. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी विदाई का वीडियो छाया हुआ है, जिसने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यहां दुल्हन की विदाई किसी सजी-धजी कार या पारंपरिक पालकी में नहीं, बल्कि सीधे आसमान से हुई है.

आसमान में गूंजी हेलिकॉप्टर की गड़गड़ाहट

वायरल हो रहा यह वीडियो किसी बड़े शहर का नहीं, बल्कि एक ग्रामीण इलाके का लग रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि गांव के कच्चे-पक्के रास्तों और खेतों के बीच एक चमचमाता हेलिकॉप्टर खड़ा है.

जैसे ही विदाई का वक्त आया, दुल्हन पूरे लाव-लश्कर के साथ कार की तरफ नहीं, बल्कि हेलिकॉप्टर की तरफ बढ़ी. इस नजारे को देखने के लिए मानों पूरा गांव ही उमड़ पड़ा हो. छतों से लेकर मुंडेरों तक, हर तरफ बस लोग ही लोग नजर आ रहे थे, जो अपनी आंखों से इस ‘शाही विदाई’ को कैद करना चाहते थे.

सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा

इस खास विदाई के वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन भारी-भरकम लहंगे में बड़े ही टशन के साथ हेलिकॉप्टर के अंदर बैठती है. इसके बाद का नजारा और भी शानदार है. दुल्हन अपने ससुराल भी सीधे आसमान से उतरती है.

वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे अब तक 95 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं दूसरे वीडियो को भी 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह महज एक वीडियो नहीं, बल्कि इंटरनेट पर एक बड़ा टॉपिक बन गया है.

“ये तो मेरा भी सपना है…”

वीडियो के वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. जहां कुछ लोग इसे ‘रॉयल विदाई’ बता रहे हैं, वहीं कई लड़कियों ने मजाकिया और इमोशनल लहजे में लिखा है कि उनकी भी यही ‘ड्रीम विदाई’ है. कोई लिख रहा है कि “शादी करो तो ऐसी, वरना ना करो”, तो कोई कह रहा है कि “अब तो विदाई के लिए भी हेलिकॉप्टर ही बुक करना पड़ेगा.”

ये भी पढ़ें: एक झूठ जो इतिहास बन गया! जानिए बर्फ से ढके द्वीप का नाम Greenland क्यों पड़ा?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read