आज यानी 19 जनवरी को भारत की प्रमुख महिला स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक पार्वती गिरि की जन्म शताब्दी है. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने आदोलन में सराहनीय भूमिका निभाई.
आंदोलन में सराहनीय भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्वती गिरि की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने औपनिवेशिक शासन को समाप्त करने के आंदोलन में सराहनीय भूमिका निभाई.
Paying homage to Parbati Giri Ji on her birth centenary. She played a commendable role in the movement to end colonial rule. Her passion for community service and work in sectors like healthcare, women empowerment and culture is noteworthy. Here is what I had said in last month’s… https://t.co/KrFSFELNNA
— Narendra Modi (@narendramodi) January 19, 2026
उन्होंने आगे कही कि सामुदायिक सेवा के प्रति उनका जुनून और स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान सराहनीय है. पीएम मोदी ने अपने पिछले महिने की ‘मन की बात’ का एक छोटा सा हिस्सा भी साझा किया. इसमें उन्होंने पार्वती गिरि के संघर्ष और योगदानों की सराहना की.
कौन थी पार्वती गिरि?
पार्वती गिरि (1926–1995) ओडिशा की एक महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थीं. उन्हें उनकी निस्वार्थ सेवा के कारण “पश्चिमी ओडिशा की मदर टेरेसा” के नाम से जाना जाता है. सिर्फ 16 वर्ष की आयु में वे महात्मा गांधी के आह्वान पर ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में कूद पड़ीं, जिसके कारण उन्हें दो साल की जेल भी काटनी पड़ी.
चुना सेवा का मार्ग
स्वतंत्रता के बाद, उन्होंने राजनीति के बजाय समाज सेवा का मार्ग चुना और अपना पूरा जीवन अनाथों, गरीबों और असहाय महिलाओं के उत्थान में लगा दिया. उन्होंने संबलपुर जिले के नृसिंहनाथ में अनाथों के लिए ‘कस्तूरबा गांधी मातृ निकेतन’ जैसे आश्रमों की स्थापना की. उनके मानवीय कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ओडिशा सरकार ने राज्य की एक प्रमुख सिंचाई परियोजना का नाम पार्वती गिरि मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना रखा है.
ये भी पढ़ें:45 साल की BJP में अबतक 14 अध्यक्ष, 11 नामों में जानें किसे मिला 3 बार मौका?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



