Urdu Conclave 2026

‘जमीनी अनुभव से हो रहा कल्याण’, नायब सैनी के जन्मदिन पर पीएम मोदी का खास संदेश

PM Modi On Nayab Singh Saini Birthday: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर PM मोदी ने उनके ‘जमीनी अनुभव’ की तारीफ की. अमित शाह, राजनाथ सिंह और दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने भी दी शुभकामनाएं.

PM Modi Special Message to Nayab Singh Saini On His Birthday

PM Modi On Nayab Singh Saini Birthday: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सीएम सैनी की कार्यशैली और उनके जमीनी जुड़ाव की जमकर तारीफ की है. सोशल मीडिया पर सुबह से ही बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है.

पीएम मोदी का खास संदेश (PM Modi Special Message)

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक आत्मीय पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा कि जनसेवा में समर्पित हरियाणा के ऊर्जावान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. उनका जमीनी अनुभव राज्य के मेरे परिवारजनों के लिए बहुत कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है. पीएम मोदी ने आगे लिखा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है और ईश्वर उन्हें स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन प्रदान करे.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- ‘प्रकृति और संस्कृति का संगम है हिमाचल’, 56वें स्थापना दिवस पर दी बधाई

अमित शाह और राजनाथ सिंह की बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम सैनी को बधाई देते हुए उनकी पीठ थपथपाई. शाह ने लिखा कि मोदी जी के नेतृत्व में आप हरियाणा की समृद्धि, सुरक्षा और विरासत को निरंतर गति दे रहे हैं. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रहें नागरिक’, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी की अपील

गडकरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम सैनी के सुखमय जीवन की प्रार्थना की. वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अपने पड़ोसी राज्य के सीएम को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ जनसेवा के प्रति आपका अटूट समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read