Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमित शाह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनके विकास कार्यों को सराहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने संगमा के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए एनडीए के विजन को आगे बढ़ाने की बात कही.

Amit Shah Birthday Wish to Conrad Sangma

मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड संगमा के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री संगमा के नेतृत्व और राज्य में चल रहे विकास कार्यों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कॉनराड संगमा के प्रयास एनडीए सरकार के विकास के विजन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

विकास के दृष्टिकोण को मिली गति: Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए कहा, ‘मेघालय के मुख्यमंत्री श्री संगमा कॉनराड जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’

अमित शाह ने कहा कि आपके समर्पित प्रयासों से राज्य में एनडीए के विकास के दृष्टिकोण को गति मिल रही है. हम कामना करते हैं कि आप स्वस्थ रहें और जनता की सेवा करते रहें.

युवा सोच और क्षेत्रीय नेतृत्व

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा को पूर्वोत्तर की राजनीति में एक ऐसे नेता के तौर पर देखा जाता है, जिन्होंने पारंपरिक राजनीति से हटकर नई सोच और आधुनिक नेतृत्व शैली को अपनाया है. वह न सिर्फ मेघालय के मुख्यमंत्री हैं, बल्कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. साल 2018 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद 2023 में दोबारा सत्ता में लौटना उनके राजनीतिक कद और जनस्वीकार्यता को दिखाता है.

विकास को जमीन से जोड़ने की कोशिश

मुख्यमंत्री संगमा के कार्यकाल में मेघालय सरकार ने विकास को सिर्फ आंकड़ों तक सीमित न रखकर उसे जमीन पर उतारने की कोशिश की है. सड़क, बिजली और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढांचे के साथ-साथ पर्यटन, स्टार्टअप्स और युवाओं के स्वरोजगार पर खास ध्यान दिया गया है.
स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने सुधार की दिशा में कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका असर धीरे-धीरे दिखने लगा है.

केंद्र के साथ तालमेल

केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय को भी कॉनराड संगमा की राजनीतिक समझ का अहम हिस्सा माना जाता है. एनडीए के व्यापक विकास एजेंडे के साथ तालमेल बनाकर उन्होंने मेघालय के लिए केंद्रीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें: ‘आवा पानी झोंकी’ अभियान पर उठे सवाल, स्टॉपडेमों से बह रहा पानी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital