Urdu Conclave 2026

‘ये दोस्ती का कमाल है’, CM देवेंद्र फडणवीस ने ट्रेड डील को महाराष्ट्र के लिए बताया गुड न्यूज, जताया पीएम मोदी का आभार

Devendra Fadnavis On India US Trade Deal: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्रेड डील को मोदी-ट्रंप की दोस्ती की जीत बताया है. उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इससे महाराष्ट्र को डेटा सेंटर और AI में बड़ा निवेश मिलेगा.

Devendra Fadnavis On India US Trade Deal Said Victory of Friendship Boom in Maharashtra

Devendra Fadnavis On India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की “दोस्ती की सच्ची जीत” करार दिया है. सीएम फडणवीस ने विश्वास जताया है कि टैरिफ घटकर 18% होने के बाद महाराष्ट्र के लिए विकास के नए दरवाजे खुलेंगे, खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सेंटर्स के क्षेत्र में.

देवेंद्र फडणवीस ने बताया महाराष्ट्र के लिए फाएदेमंद

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस समझौते की सराहना करते हुए इसे भारत और अमेरिका के रिश्तों का ‘नया अध्याय’ बताया. उन्होंने इस डील को महाराष्ट्र के चश्मे से देखते हुए बताया कि राज्य को इसका सबसे बड़ा फायदा क्यों मिलेगा. उन्होंने लिखा-

‘यह ऐतिहासिक व्यापार समझौता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच की दोस्ती की सच्ची जीत है. यह वैश्विक व्यापार के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है और भारत-अमेरिका दोस्ती के एक नए युग की शुरुआत है.’

राज्य को क्या मिला?

देवेंद्र फडणवीस ने इस डील को महाराष्ट्र के चश्मे से देखते हुए बताया कि राज्य को इसका सबसे बड़ा फायदा क्यों मिलेगा? उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हमेशा से निर्यात (Export) में देश का अग्रणी राज्य रहा है. अमेरिका द्वारा प्राथमिकता वाली टैरिफ दर मिलने से राज्य के व्यवसायों के लिए नए क्षितिज खुलेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी से दोस्ती और सम्मान में…’ डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों घटाया भारत का टैक्स? चीन, बांग्लादेश से आगे निकला भारत

फडणवीस ने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि इस समझौते के बदले में महाराष्ट्र को डेटा सेंटर (Data Centers), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज (Frontier Technologies) में बड़ा अमेरिकी निवेश प्राप्त होगा.

युवाओं के लिए मौके बनेंगे

सीएम फडणवीस ने इसे ‘मेक इन इंडिया’ के लिए बड़ा दिन बताते हुए कहा कि हमारे उत्पाद अब व्यापक वैश्विक बाजारों तक पहुंचेंगे. इससे महाराष्ट्र के युवा उद्यमियों, किसानों और MSMEs (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read