Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: होली का दिन रंगों और उत्साह से शुरू होगा, लेकिन दोपहर बाद चंद्रमा के कन्या राशि में प्रवेश से ऊर्जा का रुख जिम्मेदारियों और अनुशासन की ओर होगा. इस बदलाव के साथ करियर योजनाओं की समीक्षा, निवेश में सावधानी और स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा.
मेष राशि
सुबह सामाजिक मेलजोल और उत्साह रहेगा, लेकिन दोपहर बाद स्वास्थ्य और कामकाज पर ध्यान देना होगा. मंगल-राहु का प्रभाव आपको अधीर बना सकता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें. संबंधों में गंभीरता आएगी और स्वास्थ्य में पाचन का ध्यान रखें.
- उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं, हनुमान चालीसा पढ़ें.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: आसमानी नीला
वृषभ राशि
सुबह घर और परिवार पर ध्यान रहेगा, जबकि दोपहर बाद रचनात्मक कार्यों और शौक को समय देने का अवसर मिलेगा. मित्रों का सहयोग करियर में मददगार होगा. ऑफिस में संदेश भेजते समय सावधानी बरतें.
- उपाय: पक्षियों को दाना डालें, भगवान को सफेद चंदन अर्पित करें.
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि
सुबह भाई-बहनों और संचार पर ध्यान रहेगा, जबकि दोपहर बाद घर की शांति और व्यवस्था पर. खर्चों में संयम रखें और काम में गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दें. यात्रा में सावधानी बरतें.
- उपाय: जरूरतमंद को मूंग दाल दान करें, चंदन का तिलक लगाएं.
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
कर्क राशि
सुबह वित्तीय मामलों पर ध्यान रहेगा, दोपहर बाद भाई-बहनों के साथ संवाद बढ़ेगा. अचानक खर्च और तनाव संभव है, इसलिए सतर्क रहें. करियर में रिसर्च और प्लानिंग लाभकारी होगी.
- उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, भाई-बहनों को मिठाई खिलाएं.
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि
सुबह आत्मविश्वास और सामाजिकता बढ़ेगी, दोपहर बाद धन और परिवार पर ध्यान रहेगा. पार्टनर के साथ ईगो टकराव से बचें. करियर में सहयोगियों से तालमेल रखें.
- उपाय: सूर्य को कुमकुम मिला जल चढ़ाएं, गुड़ दान करें.
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि
सुबह आलस्य रहेगा, लेकिन दोपहर बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा. पुराने काम सुधारने का समय है. संबंधों में सेवा और समर्पण को महत्व मिलेगा.
- उपाय: पक्षियों को भीगा मूंग डालें, गायत्री मंत्र जपें.
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन
तुला राशि
सुबह लाभ और मेलजोल रहेगा, दोपहर बाद एकांत और विश्राम की ओर रुझान होगा. करियर में नए विचार आएंगे लेकिन जल्दबाजी न करें. आर्थिक लाभ में देरी संभव है.
- उपाय: शाम को घी का दीपक जलाएं, कन्या को खीर खिलाएं.
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: क्रीम
वृश्चिक राशि
सुबह प्रोफेशनल प्रतिष्ठा पर ध्यान रहेगा, दोपहर बाद मित्रों और नेटवर्क से फायदा मिलेगा. घर में तनाव से बचें. करियर में मीडिया और मार्केटिंग वालों को शुभ समाचार मिल सकता है.
- उपाय: गणेश जी को लाल फूल चढ़ाएं, सुबह शहद खाकर निकलें.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: गहरा मैरून
धनु राशि
सुबह बड़े विचार आएंगे, दोपहर बाद करियर जिम्मेदारियों पर ध्यान रहेगा. संचार में सावधानी बरतें. आर्थिक रूप से सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है.
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं, चने की दाल दान करें.
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
मकर राशि
सुबह बेचैनी रहेगी, दोपहर बाद भाग्य और मानसिक राहत मिलेगी. आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें. करियर में सीखने का दिन है. प्रेम संबंधों में गंभीरता बढ़ेगी.
- उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: चारकोल ग्रे
कुंभ राशि
सुबह साझेदारी पर ध्यान रहेगा, दोपहर बाद शोध और परिवर्तन की ओर. करियर में पेंडिंग काम निपटाएं. आर्थिक जोखिम से बचें.
- उपाय: शनि चालीसा पढ़ें, नीले रंग का सामान दान करें.
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू
ये भी पढ़ें-स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज से मिले RSS प्रमुख मोहन भागवत, विकसित भारत 2047 और राष्ट्रधर्म पर हुई खास चर्चा
मीन राशि
सुबह स्वास्थ्य और कामकाज पर ध्यान रहेगा, दोपहर बाद साझेदारी और तालमेल बढ़ेगा. करियर में पर्दे के पीछे काम करना लाभकारी होगा. अचानक खर्च संभव है.
- उपाय: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं, पीले फल का दान करें.
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: सी ग्रीन
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



