Urdu Conclave 2026

LPG संकट के बीच बड़ी राहत! इंडियन नेवी के एस्कॉर्ट में 54 हजार टन गैस लेकर पहुंचा ‘शिवालिक’, ईरान युद्ध के बीच समुद्र में शान से लहराया तिरंगा

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कतर से 54 हजार टन LPG लेकर भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया. भारतीय नौसेना की सुरक्षा में जहाज ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया, जिससे देश में गैस संकट की आशंकाओं पर विराम लगा…

VLGC Shivalik LPG shipment India Mundra Port: मिडल ईस्ट में जारी तनाव और एलपीजी संकट के बीच भारत के लिए राहत की सबसे बड़ी खबर निकाल करके सामने आ रही है. दरअसल भारतीय तेल वाहक जहाज ‘शिवालिक’ (VLGC Shivalik) आज 54,000 टन एलपीजी (LPG) गैस लेकर भारत के समुद्री क्षेत्र में पहुंच गया है. कतर से रवाना हुआ यह जहाज न केवल युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकला, बल्कि इसने दुनिया के सबसे संवेदनशील बने हुए समुद्री गलियारे ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को भारतीय नौसेना की सुरक्षा कवच (Escort) में पार किया.

जब शान से लहराया तिरंगा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की कड़ी नाकेबंदी के कारण जहां अमेरिकी नौसेना और पश्चिमी देशों के जहाज जाने से कतरा रहे हैं, वहीं भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने शान से ‘शिवालिक’ और उसके पीछे आ रहे ‘नंदा देवी’ जहाज को एस्कॉर्ट किया. ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बिना अनुमति कोई जहाज यहां से नहीं गुजरेगा, लेकिन भारत और ईरान के बीच उच्च स्तरीय कूटनीतिक वार्ताओं (पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की बातचीत) के बाद भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया गया. भारतीय नौसेना के वायु रक्षा प्रणालियों (Air Defence Systems) से लैस युद्धपोतों ने इन टैंकरों के साथ रहकर यह संदेश दिया कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेला! कांग्रेस के 3 विधायक संपर्क से बाहर, क्या फंस गए तेजस्वी यादव?

LPG संकट पर लगेगी लगाम?

देशभर में युद्ध के कारण गैस की किल्लत की जो अफवाहें फैली थीं, उन पर अब इस नई खेप के आने से लगाम लगेगी. ‘शिवालिक’ के जरिए आई 54 हजार टन गैस भारत की दैनिक आयात जरूरत का एक बड़ा हिस्सा है. राहत की बात यह है कि एक और विशाल टैंकर ‘नंदा देवी’ भी अगले 24 घंटों के भीतर (17 मार्च तक) कांडला पोर्ट पहुंचने वाला है. ये दोनों जहाज मिलकर लगभग 92,700 टन एलपीजी भारत ला रहे हैं, जिससे बाजार में गैस की किल्लत पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read