Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘आलोचना करना आसान, लेकिन मोदी बनना बड़ा मुश्किल’, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- पीएम ने मुझे कुशल-क्षेम पूछी

PM Modi Calls Acharya Pramod Krishnam: आचार्य प्रमोद कृष्णम दो पहले एक हादसे में घायल हो गए. उनके सिर में गहरी चोट लगी. वे अस्पताल में हैं. पीएम मोदी ने उन्हें कुशल-क्षेम पूछी है.

Acharya Pramod Krishnam
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम की कुशल-क्षेम पूछी. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा कि मोदी जी से फोन पर बात हुई. दो दिन पहले ही आचार्य प्रमोद कृष्णम एक हादसे में घायल हो गए थे. उनके सिर पर चोट लगी. यशोदा मेडिसिटी में उनकी सफल सर्जरी कराई गई.

आचार्य प्रमोद कृष्णम का पोस्ट

आज आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया पर बताया, “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने मुझे कुशल-क्षेम पूछी. इसके लिए उनका आत्मीय आभार और साधुवाद.” उन्होंने कहा कि मोदी की आलोचना करना बहुत आसान है, लेकिन “मोदी” बनना बहुत मुश्किल है. यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

पीएम मोदी का सौहार्दपूर्ण रवैया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संपर्क बनाए रखते हैं. आचार्य प्रमोद कृष्णम आध्यात्मिक गुरु और श्री कल्कि धाम के प्रमुख हैं. पीएम मोदी ने उन्हें फोन करके स्वास्थ्य और कुशल-क्षेम पूछा. यह बातचीत दोनों के बीच अच्छे संबंधों को दर्शाती है. आचार्य प्रमोद ने इस सौजन्य के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया.

कल्कि धाम भी आए थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि धाम का शिलान्यास किया था. इस भव्य मंदिर का निर्माण कल्कि अवतार को समर्पित है. पीएम मोदी ने उस दिन मंदिर के मॉडल का भी अनावरण किया. आचार्य प्रमोद कृष्णम श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के चेयरमैन हैं. मंदिर बनने के बाद यह धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र बन सकता है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं. लेकिन कल्कि धाम के काम में वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ निकटता से जुड़े हुए हैं. उन्होंने पहले भी पीएम मोदी को मंदिर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट सौंपी थी. दोनों के बीच समय-समय पर मुलाकात और चर्चा होती रहती है. यह फोन कॉल भी उसी सिलसिले का हिस्सा माना जा रहा है.

कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम हादसे में घायल, सिर पर गंभीर चोट, यशोदा मेडिसिटी में सफल सर्जरी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital