Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मुठभेड़, भाऊ गैंग के 2 इनामी शूटर पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

दिल्ली के बापरौला गांव में काउंटर इंटेलीजेंस और भाऊ गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो इनामी बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार किया. बड़ी वारदात की साजिश नाकाम.

Delhi Police encounter

मुकेश राणा/दिल्ली: दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई की और भाऊ गैंग के दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी राजधानी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

पुलिस को सूचना मिली

दिल्ली के बापरौला गांव में पुलिस को सूचना मिली थी कि भाऊ गैंग के दो बदमाश रनहौला इलाके में आने वाले हैं. इसके बाद स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस टीम ने जाल बिछाया. जैसे ही दोनों आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.

मुठभेड़ और गिरफ्तारी

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें काबू में कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में दीपक और अतुल शामिल हैं. दीपक पर एक रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर की हत्या का आरोप है, जबकि अतुल गुरुग्राम में हाल ही में हुई कार शोरूम फायरिंग में शामिल रहा है.

आपराधि के खिलाफ कई मामले दर्ज

दोनों आरोपी इनामी बदमाश हैं और उनके खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वे कुख्यात भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं, जिसका संचालन गैंगस्टर भाऊ विदेश में बैठकर कर रहा है.घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है.

यह भी पढ़े: हे खुदा..हापुड़ में मनहूस दिन! भीषण हादसे में दूल्हे के पिता की मौत, लौटकर करना था बेटी का निकाह; 6 लोगों की गई जान

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital