Urdu Conclave 2026

राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून पर पति का कत्ल कराने वाली सोनम को आखिर अब कैसे जमानत मिल गई? कहां है हत्‍यारा प्रेमी

Raja Raghuvanshi Shillong Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिली. हनीमून के दौरान पति को शिलांग ले जाकर प्रेमी के हाथों मरवा डाला था.

raja raghuvanshi and sonam
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Sonam Raghuvanshi Bail from Shillong Court: मध्य प्रदेश के इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर है. राजा की हत्‍या की मुख्य आरोपी उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी, जो जेल भेजी गई थी, उसे अब शिलांग के कोर्ट से जमानत मिल गई है.

सोनम पर आरोप है कि उसने शादी के कुछ ही दिनों बाद हनीमून के दौरान मेघालय के शिलांग में अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना मई 2025 की है, जब इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी. शादी के करीब 10 दिन बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे. वहां के सोहरा (चेरापूंजी) इलाके में राजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

शुरुआत में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए. मेघालय पुलिस ने दावा किया कि यह एक सोची-समझी हत्या थी, जिसकी मास्टरमाइंड खुद सोनम थी.

पुलिस की जांच और चार्जशीट

पुलिस ने इस मामले में सोनम के साथ-साथ राज कुशवाहा, आकाश राजपूत और विशाल सिंह को भी आरोपी बनाया था. पुलिस ने कोर्ट में करीब 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी, जिसमें 90 गवाहों के बयान दर्ज थे. पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था.

पिछले करीब एक साल से सोनम शिलांग की जेल में बंद थी. वहीं, उसका प्रेमी हत्‍यारोपी राज कुशवाहा अभी जेल में है.

कोर्ट ने सोनम को दी जमानत

सोनम की ओर से पहले भी कई बार जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने गंभीर आरोपों के चलते खारिज कर दिया था. हालांकि, अब लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें जमानत मिल गई है. राजा के परिवार ने सोनम को जमानत मिलने की पुष्टि की है. इस फैसले के बाद अब एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ें: हर धार्मिक संस्था के लिए नियम जरूरी, अराजकता नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read