Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बंगाल चुनाव में बड़ा एक्शन, चुनाव आयोग ने रद्द की 15 बूथों की वोटिंग, कल फिर डाले जाएंगे वोट

West Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने कुल 15 पोलिंग बूथों पर री-पोलिंग कराने का फैसला किया है. री-पोलिंग का यह आदेश चुनाव आयोग ने विशेष चुनाव पर्यवेक्षक की सिफारिश के बाद दिया है. इन बूथों पर मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगे थे.

West Bengal Repolling

West Bengal Repolling

West Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. यहां की दो विधानसभा सीटों की कुल 15 पोलिंग बूथों पर री-पोलिंग होगी. री-पोलिंग का यह आदेश चुनाव आयोग ने विशेष चुनाव पर्यवेक्षक की सिफारिश के बाद दिया है. इन बूथों पर मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगे थे.

चुनाव आयोग के मुताबिक डायमंड हर्बर में 4 बूथ- 117,179,194 और 243 और मगराहाट वेस्ट के बूथ नंबर 46,126,127,128,142,214, 215, 216,230,231 और 232 पर शनिवार को री-पोलिंग होगी. यह रीपोलिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी.

दक्षिण 24 परगना और डायमंड हार्बर में हुई थी गड़बड़ी

चुनाव आयोग की तरफ से इसको लेकर जारी बयान में बताया गया है कि दक्षिण 24 परगना में मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कुल 11 बूथों और डायमंड हार्बर वि.स क्षेत्र के कुल 4 बूथों पर दोबारा वोटिंग होगी.

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 29 अप्रैल 2026 को हुई वोटिंग के दौरान कुछ पोलिंग स्टेशनों पर गड़बड़ियों की रिपोर्ट मिली थी. इनमें 142-मगराहाट पश्चिम और 143-डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के बूथ शामिल थे. ये रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों और ऑब्जर्वर्स से मिली थी.

इन रिपोर्ट्स के आधार पर होगी री-वोटिंग

जिसके बाद चुनाव आयोग ने इन रिपोर्ट्स के आधार पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58 की उपधारा (2) के तहत इन पोलिंग स्टेशनों पर हुई वोटिंग को रद्द कर दिया है. अब इन जगहों पर दोबारा वोटिंग होगी, जो कि 2 मई 2026 को होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक इन सभी पोलिंग स्टेशनों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें- Sanjay Dutt की ‘आखिरी सवाल’ फिल्‍म में दिखा ‘भारत एक्सप्रेस’ का जलवा, 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी यह फिल्‍म

उधर कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार की रात शेखावत मेमोरियल में उनके चुनावी क्षेत्र भवानीपुर के स्ट्रॉगरूम पहुंच गईं. वहां करीब 4 घंटे तक रहीं. वहां से बाहर निकलने के बाद ममता बनर्जी ने पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि यहां बाहर से लोग आकर पोस्टल बैलेट में छेड़छाड़ कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital