Assam Election Result Live:असम की 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को संपन्न हुए चुनावों के नतीजे आज घोषित होने जा रहे हैं. राज्य की जनता और राजनीतिक दलों की निगाहें चुनाव आयोग पर टिकी हुई हैं, जो आज सुबह से वोटों की गिनती शुरू कर रहा है. असम में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) के बीच है.
एग्जिट पोल्स का अनुमान: फिर खिलेगा कमल? (assam election results 2026)
चुनाव के बाद सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल्स के आंकड़ों ने भाजपा खेमे में भारी उत्साह भर दिया है. सभी प्रमुख एजेंसियों के अनुमानों के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते दिख रहे हैं.
चुनाव को गरमाने वाले प्रमुख मुद्दे और विवाद (assam election results today)
इस बार का असम चुनाव केवल वादों पर नहीं, बल्कि तीखे व्यक्तिगत और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर लड़ा गया. चुनाव के दौरान राजनीतिक सरगर्मी इन प्रमुख वजहों से चरम पर रही.
घुसपैठ का मुद्दा: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में अवैध घुसपैठ को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया और विपक्ष पर इस मामले में नरमी बरतने का आरोप लगाते हुए बेहद आक्रामक रुख अपनाया.
गौरव गोगोई पर ‘पाकिस्तानी कनेक्शन’ का आरोप: सीएम हिमंता ने कांग्रेस के प्रमुख चेहरे गौरव गोगोई और उनकी पत्नी को लेकर कथित पाकिस्तानी संबंधों के गंभीर आरोप लगाए, जिससे सियासी पारा चढ़ गया.
पासपोर्ट विवाद (रिनिकी भुइयां सरमा): भाजपा के हमलों का पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट रखने का सनसनीखेज आरोप लगाया, जिस पर चुनाव भर भारी बवाल मचा रहा.
पढ़ें मतगणना से जुड़ी हर अपडेट (assam election result news live). यहां आपको राज्य में मतगणना और रिजल्ट के साथ-साथ अन्य चुनावी खबरों का हर अपडेट दिया जाएगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

