Urdu Conclave 2026

गाजियाबाद: भारत एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, धर्मांतरण मामले में पीड़िता को मिला इंसाफ; 16 के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ भारत एक्सप्रेस की मुहिम रंग लाई है. लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता को आखिरकार पुलिस का साथ मिला और इस गंभीर मामले में संलिप्त 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Ghaziabad News, Conversion Case, Bharat Express
Edited by Radha Priya

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ‘भारत एक्सप्रेस’ की खबर का दमदार असर देखने को मिला है. लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के एक रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले में गाजियाबाद पुलिस ने आखिरकार कड़ा एक्शन लिया है. जिस पीड़िता की सुनवाई कहीं नहीं हो रही थी और जो इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर थी, भारत एक्सप्रेस द्वारा प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

इंसाफ की लड़ाई में भारत एक्सप्रेस बना सहारा

पीड़िता ने भावुक होते हुए भारत एक्सप्रेस का आभार जताया है. उसका साफ कहना है कि अगर चैनल ने उसकी आवाज को बुलंद नहीं किया होता और इस खबर को पुरजोर तरीके से नहीं चलाया होता, तो शायद आज भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं हो पाती.

यह मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर रहा था क्योंकि पीड़िता लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रही थी, लेकिन मामला सुर्खियों में आने के बाद ही प्रशासन की नींद टूटी.

हलाला का खौफनाक एंगल

पुलिस की जांच में जो बातें निकलकर सामने आई हैं, वो बेहद चौंकाने वाली हैं. गाजियाबाद पुलिस ने ‘तीन शादी और दो हलाला’ के गंभीर आरोपों के आधार पर केस दर्ज किया है. इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड कलीम सिद्दीकी बताया जा रहा है. कलीम के साथ-साथ नवीन उर्फ नावेद, खालिद हुसैन, फुरकान और कलीम की पत्नी व पुत्रवधू समेत कुल 16 लोगों को नामजद किया गया है. आरोप है कि ये लोग मिलकर न सिर्फ धर्मांतरण का जाल बुन रहे थे, बल्कि महिलाओं का मानसिक और शारीरिक शोषण भी कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- बेगूसराय के हनुमान मंदिर में हुआ हादसा, बेलगाम ट्रक ने मारी टक्कर; देखें तस्वीर

मास्टरमाइंड और उसके सहयोगियों पर कसता शिकंजा

गाजियाबाद पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. आरोपियों में शामिल कलीम सिद्दीकी और उसके परिवार की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धर्मांतरण गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं. फिलहाल FIR दर्ज होने के बाद आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुट गई हैं. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read