Urdu Conclave 2026

बंगाल में BJP का ‘सूर्योदय’: शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, 5 मंत्रियों ने ली शपथ; पढ़ें हर अपडेट

पश्चिम बंगाल में आज BJP की पहली सरकार बन गई है. ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. समारोह में PM मोदी, अमित शाह और 20 राज्यों के CM शामिल हुए. पढ़ें हर अपडेट्स

Suvendu Adhikari Oath Ceremony Live: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नए युग की शुरुआत हो गई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 15 साल के शासन का अंत करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज राज्य में अपनी पहली सरकार बनाई है. ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ भवानीपुर में करारी शिकस्त देने वाले दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं.

कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड (Brigade Parade Ground) में इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुए.  इस पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई बड़े दिग्गज नेता कोलकाता पहुंचे.

समारोह और नई सरकार से जुड़ी अहम बातें (Suvendu Adhikari Oath Ceremony)

आज़ादी के बाद पहली बार बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनावों में 293 में से 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है, जबकि ममता बनर्जी की टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गई है.

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया. सुवेंदु ने इस चुनाव में एक साथ दो सीटों अपने गृह जिले पूर्वी मिदनापुर की ‘नंदीग्राम’ और दक्षिण कोलकाता की ‘भवानीपुर’ से शानदार जीत दर्ज की है. भवानीपुर में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से हराया.

चुनाव के दौरान ही पीएम मोदी ने बंगाल की जनता से वादा किया था कि वह बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जरूर आएंगे. इस वादे को निभाते हुए पीएम मोदी आज मंच पर मौजूद रहेंगे. समारोह के लिए 1 हजार से ज्यादा VVIP कार्ड बांटे गए हैं और कुल 9 हजार अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन राइनो, 40 साल का करियर, 4 वीरता मेडल…नए CDS राजा सुब्रमणि कौन हैं? पढ़ें पूरी प्रोफाइल

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार शाम लोकभवन जाकर राज्यपाल आर.एन. रवि (RN Ravi) से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का आधिकारिक दावा पेश किया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, शांतनु ठाकुर, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी सहित प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal New CM Suvendu Adhikari Oath Ceremony) से जुड़ी हर अपडेट यहां पढ़ें-



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read