Vaibhav Suryavanshi
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी अंदाज से सभी का ध्यान खींचने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि उनका बेहद बड़ा और साहसिक बयान है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन से बातचीत के दौरान वैभव ने साफ कहा कि उनके लिए अर्धशतक या शतक बनाना ही टारगेट नहीं है. वह हमेशा बड़े स्कोर के बारे में सोचते हैं और उनका सपना टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाना है. वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि, ‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं. मैं उनका (गेल) रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं.’ इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वह क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं और उसी स्तर की बड़ी पारियां खेलना उनका उद्देश्य है.
Vaibhav Sooryavanshi Wants To Score 200 Runs In T20! 🤯🔥
Chris Gayle Holds The Record At 175! 😅 pic.twitter.com/liNldqDn0k
— The Switch | Kevin Pietersen (@kptheswitch) May 25, 2026
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे वैभव?
वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान में क्रिस गेल (Chris Gayle) के उस ऐतिहासिक 175 रन के स्कोर का जिक्र किया, जो उन्होंने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद बनाकर बनाया था. यह स्कोर आज भी टी20 क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी की सबसे बड़ी पारी मानी जाती है.
वैभव का मानना है कि वे इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिले, तो वे 175 से ज्यादा रन बना सकते हैं. उनका यह आत्मविश्वास और निडर सोच उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है. वैभव ने यह भी बताया कि उन्हें ‘नर्वस नाइंटी’ जैसी स्थिति का कोई डर या दबाव महसूस नहीं होता.
ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड के परिवार और दोस्तों को मिल रहीं गालियां,पत्नी जेसिका का छलका दर्द; विराट कोहली से जुड़ा है पूरा मामला
50 ओवर में 355 रन बनाए
वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि वह दबाव में भी शांत रहते हैं और हमेशा अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. उनका आत्मविश्वास सिर्फ बातों तक नहीं है, बल्कि उन्होंने मैदान पर भी अपनी क्षमता साबित की है. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार की ओर से खेलते हुए वह 190 रन तक पहुंच गए थे.
सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, एक घरेलू मैच में उन्होंने पूरी 50 ओवर बल्लेबाजी की और बिना आउट हुए 335 रन बनाए.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
