Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दूसरे पक्ष को जेल भिजवाने के लिए युवक ने पुलिस के सामने रची खौफनाक साजिश, सीसीटीवी ने खोल दी पूरी पोल

अमरोहा के नौगांवा सादात इलाके में दूसरे पक्ष को झूठे केस में फंसाने की साजिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. कोर्ट केस वापस न लेने पर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही एक युवक ने खुद को घायल दिखाने के लिए दीवार में अपना सिर मार लिया.

Amroha CCTV Viral Youth Bangs Head On Wall In Front Of Police To Frame Rival

Amroha CCTV Viral Video: अरूण चाहल/अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को पीड़ित दिखाने और विपक्षी पार्टी को कानूनी पचड़े में फंसाने के लिए एक युवक ने खाकी के सामने ही ऐसी नौटंकी कर डाली जो अब उसी पर भारी पड़ रही है. नौगांवा सादात थाना क्षेत्र का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही एक युवक अचानक दीवार पर अपना सिर जोर-जोर से मारने लगता है, ताकि खुद को लहूलुहान दिखाकर दूसरे पक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा सके.

क्या है दो पक्षों के बीच का पूरा विवाद?

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अमुसार, ये पूरा ड्रामा एक पुराने अदालती मामले से जुड़ा है. दो पक्षों के बीच पहले से ही एक विवाद चल रहा है, जिसका मुकदमा अमरोहा कोर्ट में विचाराधीन है. आरोप है कि पीड़ित अरशद के घर पर दूसरे पक्ष के रईस असमद, इशरत और अशफाक हयात पहुंचे थे. ये लोग अरशद पर कोर्ट से केस वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे थे.

जब अरशद ने उनकी बात मानने और मुकदमा वापस लेने से साफ मना कर दिया, तो बात बढ़ गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ गई.

पुलिस पहुंची तो शुरू हुआ ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’

झगड़े की खबर मिलते ही नौगांवा सादात थाने की पुलिस टीम मौके पर बीच-बचाव करने पहुंची. पुलिस दोनों पक्षों को शांत करा ही रही थी कि तभी विपक्षी गुट के एक युवक ने पुलिस के सामने ही सहानुभूति बटोरने की साजिश रच डाली. उसने आव देखा न ताव और सामने खड़ी दीवार पर अपना सिर पटकना शुरू कर दिया.

शायद उसे अंदाजा नहीं था कि घर के बाहर लगा तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरा उसकी इस पूरी चालाकी को रिकॉर्ड कर रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में युवक की इस करतूत की खूब थू-थू हो रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों के आधिकारिक बयान का इंतजार है, जिसके बाद झूठा मुकदमा फंसाने की साजिश रचने वालों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया से दोस्ती, प्यार, शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शोषण; फिर कराया गर्भपात

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital