Urdu Conclave 2026

सोच समझकर इनको बनाए रोल मॉडल…आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़के BJP नेता, बताया- ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’

अभिनेता आमिर खान द्वारा गौरी स्प्रेट से तीसरी शादी करने पर महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने आपत्ति जताई है. राणे ने आमिर खान को ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ बताते हुए हिंदू युवाओं से उनकी फिल्में न देखने और उन्हें अपना आदर्श न मानने की अपील की है.

BJP Leader Nitesh Rane Attacks Aamir Khan Over Third Marriage

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं. लेकिन अब उनकी इस शादी पर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी पर बेहद तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने अभिनेता पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ तक कह दिया है.

रोल मॉडल मानने वालो को सोचने की जरूरत

मीडिया से बातचीत करते हुए नितेश राणे ने हिंदू समाज और खासकर युवाओं को नसीहत दे डाली. उन्होंने कहा कि लोगों को अब यह सोचने की जरूरत है कि वे किन सेलिब्रिटीज को अपना रोल मॉडल मान रहे हैं. राणे ने कहा, ‘जो हिंदू युवा इन्हें अपना आदर्श मानते हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि इनसे क्या प्रेरणा मिल रही है. क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर नहीं बनते जा रहे? हमारे युवाओं को बहुत सोच-समझकर तय करना चाहिए कि वे किन लोगों की फिल्में देखें और किन्हें अपना समर्थन दें.’ नितेश राणे के इस तीखे हमले पर फिलहाल आमिर खान की तरफ से कोई जवाबी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

कौन हैं आमिर खान की तीसरी बेगम गौरी स्प्रेट?

आमिर खान ने इसी महीने के पहले हफ्ते में गौरी स्प्रेट के साथ तीसरी शादी रचाई है. बांद्रा के पाली हिल स्थित आमिर के घर पर हुए इस निजी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. मुख्य रूप से बेंगलुरु की रहने वाली गौरी ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. वह मशहूर सैलून चेन ‘BBlunt’ की पार्टनर और डायरेक्टर रह चुकी हैं और आजकल ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ का काम संभाल रही हैं.

बता दें कि आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते थे. साल 2024 में आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए दोनों की दोबारा मुलाकात हुई, जिसके बाद नजदीकियां बढ़ीं. पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने गौरी को दुनिया के सामने अपनी ‘पार्टनर’ के रूप में मिलवाया था. इससे पहले आमिर की पहली शादी रीना दत्ता (1986-2002) और दूसरी शादी किरण राव (2005-2021) से हुई थी.

ये भी पढ़ें: ‘हीरोइनों के साथ रातें बिताते हैं…’ ‘लॉकअप 2’ से निकलते ही गोविंदा की बीवी ने बॉलीवुड के मुंह पर मारा तमाचा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read