Abhijeet Dipke
Abhijeet Dipke: शनिवार को जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके पर स्याही फेंक दी. जिस समय उनपर स्याही फेंकी गई उस समय दिपके विरोध स्थल पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे.
इस घटना के बात विरोध स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. कार्यक्रम को थोड़ी देर के लिए टाल दिया गया. मंच पर मौजूद सीजेपी के समर्थक महिला की तरफ दौड़ने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई.
इस घटना के बाद अभिजीत दिपके ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘नीला उनका पसंदीदा रंग है…जय भीम!’
Blue is my colour… Jai Bhim! pic.twitter.com/SItr64em29
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 18, 2026
क्यों फेंकी गई स्याही
महिला का दिपके के उपर स्याही फेंकने के पीछे क्या मकसद था इसका पता नहीं चल पाया है. यह घटना दिपके के द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा के ठीक बाद घटी.
उन्होंने यह घोषणा तब की, जब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर पहुंचकर दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई. वो पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई थी.
नीट परीक्षा के विरोध में CJP कर रहा प्रदर्शन
बता दें कि, NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में सीजेपी जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. काकरोच जनता पार्टी के इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए 28 जून से सामाजिक कार्यकर्ता वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे थे. उनकी निगरानी कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक इस भूख हड़ताल की वजह से वांगचुक का वजह 9.5 किलोग्राम कम हो गया था. जिससे उनके कई ऑर्गन्स पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था.
अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया है कि इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. वहीं कई को पुलिस कार्रवाई का भी सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें- ‘अब मैं बैठूंगा अनशन पर…’, सोनम वांगचुक के अस्पताल जाते ही रोने लगे अभिजीत दीपके, लोग बोले- ‘मगरमच्छ के आंसू’
दिल्ली पुलिस ने कैसे वांगचुक को हटाया
पुलिस ने ANI को बताया कि यह काम जरूरत के हिसाब से जानकारी के आधार पर किया गया था. जिसमें केवल कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ही पूरी रणनीति की जानकारी थी. इस वजह से पुलिस सुबह-सुबह तड़के जंतर-मंतर पहुंचकर वांगचुक को उठाकर अस्पताल ले गई.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

