देश के गृह मंत्री Amit Shah ने महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘लोकमान्य’ के नाम से पहचाने जाने वाले बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि तिलक जी उन शुरुआती क्रांतिकारियों और नायकों में से एक थे, जिन्होंने देश के नौजवानों को एकजुट कर उनमें आजादी की अलख जगाने का काम किया.
गृह मंत्री का ट्वीट
गृह मंत्री ने लोकमान्य तिलक के उस ऐतिहासिक नारे को याद किया जिसने आजादी के आंदोलन की तस्वीर ही बदलकर रख दी थी. उन्होंने लिखा- “लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी स्वाधीनता संग्राम के उन अग्रणी नायकों में थे, जिन्होंने आज़ादी के आंदोलन में युवाओं को संगठित और प्रेरित करने के साथ-साथ स्वभाषा, स्वदेशी और स्वसंस्कृति के लिए भी आजीवन संघर्ष किया. “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” उनके इस उद्घोष ने पूरे राष्ट्र की चेतना को झकझोर कर स्वाधीनता की भावना को जन-जन तक पहुंचाया. गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती जैसे आयोजनों से उन्होंने राष्ट्रीय जागरण का अभूतपूर्व कार्य किया. उनका कालजयी ग्रंथ ‘गीता रहस्य’ आज भी हमें कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है. लोकसेवा व राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक तिलक महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटिश नमन.”
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी स्वाधीनता संग्राम के उन अग्रणी नायकों में थे, जिन्होंने आज़ादी के आंदोलन में युवाओं को संगठित और प्रेरित करने के साथ-साथ स्वभाषा, स्वदेशी और स्वसंस्कृति के लिए भी आजीवन संघर्ष किया।
“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” उनके इस… pic.twitter.com/ZX0GZ9BTdd
— Amit Shah (@AmitShah) July 23, 2026
भारतीय असंतोष के जनक
बता दें कि 23 जुलाई 1856 को जन्मे बाल गंगाधर तिलक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने पूर्ण स्वराज की मांग बुलंद की थी. अंग्रेजों ने उन्हें ‘भारतीय असंतोष का जनक’ कहा था लेकिन देशवासियों ने उन्हें प्यार से ‘लोकमान्य’ का दर्जा दिया.
पेशे से शिक्षक और पत्रकार रहे तिलक जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जनजागरण फैलाने के लिए ‘केसरी’ और ‘मराठा’ जैसे अखबार शुरू किए. उनका मानना था कि जब तक देशवासी अपनी संस्कृति, शिक्षा और भाषा से नहीं जुड़ेंगे तब तक वास्तविक आजादी मुमकिन नहीं है.
ये भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया नमन, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


