केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2026 में भाग ले रहे भारतीय एथलीट्स को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय एथलीट्स को कॉमनवेल्थ #Glasgow2026 गेम्स के लिए हार्दिक शुभकामनाएं. आपका कौशल, समर्पण और अथक प्रयास निश्चित रूप से आगामी खेलों को विश्व मंच पर भारत की उत्कृष्ट खेल क्षमता का प्रदर्शन बनाएगा और हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराएगा. राष्ट्र आपके प्रतिभा पर भरोसा करता है.”
Heartfelt best wishes to the Indian athletes participating in the Commonwealth #Glasgow2026 Games.
Your skill, dedication, and tireless efforts will undoubtedly turn the upcoming Games into a showcase of India’s stellar sporting prowess on the world stage, making every Indian… pic.twitter.com/65kNHv71bN
— Amit Shah (@AmitShah) July 24, 2026
अमित शाह ने इस पोस्ट के साथ एक प्रेरणादायक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें भारतीय एथलीट्स की परेड, तिरंगे की लहराती झलकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल उत्साह दिखाया गया है. वीडियो में भारतीय दल के सदस्य उत्साह से भरे नजर आ रहे हैं.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित होंगे. भारत ने इन खेलों में पिछले संस्करणों में शानदार प्रदर्शन किया है और इस बार भी स्वर्ण पदकों की उम्मीदें उच्च हैं. अमित शाह के इस संदेश से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है.
सरकार खेल विकास पर लगातार जोर दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रेनिंग और खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. अमित शाह ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें और देश का नाम रोशन करें.
पूरे देश की निगाहें अब भारतीय एथलीट्स पर टिकी हैं. लाखों भारतीय इन खेलों का उत्साह से इंतजार कर रहे हैं. सफलता मिलने पर खिलाड़ियों का स्वागत भव्य स्तर पर किया जाएगा.
यह भी पढ़िए: पीवी सिंधु बनी जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय; पीएम मोदी ने दी बधाई
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

