Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ड्रग किंगपिन वीरेंद्र बसोया तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर, एनसीबी अब ले जाएगी पुणे

ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया को पटियाला हाउस कोर्ट ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर एनसीबी को सौंप दिया है.

NCB

ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया को पटियाला हाउस कोर्ट ने तीन दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है. एनसीबी ने बसोया को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की. जज ट्विंकल चावला ने एनसीबी की ओर से दायर ट्रांजिट रिमांड पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया है. अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बसोया को दिल्ली से पुणे ले जाकर वहां की अदालत में पेश करेगी.

मामले की सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को दिल्ली से पुणे फ्लाइट के जरिए ले जाने की योजना है. इसके लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से अनुमति लेना जरूरी है. चूंकि 15 अगस्त को अवकाश है इसलिए संभावना है कि आवश्यक अनुमति मिलने के बाद 16 अगस्त को बसोया को विमान से पुणे ले जाया जाएगा.

सुनवाई के दौरान एजेंसी ने कोर्ट को यह भी बताया कि बसोया के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका था और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था. बसोया को एनसीबी के अनुरोध पर इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर जून 2026 में यूएई में गिरफ्तार किया गया था.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया वीरेंद्र सिंह बसोया को संयुक्त अरब अमीरात से वापस भारत ले आई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनसीबी समेत इस कार्रवाई में शामिल एजेंसियों की तारीफ की.

विदेश में छिपे तस्करों पर सरकार की पैनी नजर

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से साफ है कि ड्रग तस्करी में शामिल लोग सिर्फ देश छोड़कर भारतीय कानून से नहीं बच सकते. शाह ने कहा कि मोदी सरकार विदेश में छिपे ड्रग तस्करों को लगातार ट्रैक कर रही है और बेरहमी से उनके पूरे इको सिस्टम को खत्म कर रही है. उन्होंने कहा कि ड्रग और नशीले पदार्थो के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति में एक नया मिल का पत्थर बनाते हुए, एनसीबी ने संयुक्त अरब अमीरात से भगोड़े ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया को वापस लाने में कामयाबी हासिल की.

बसोया पुणे के 6000 करोड़ केस का आरोपी है. भारत सरकार की पहल पर डिपोर्ट किया गया. दिल्ली पुलिस के ड्रग के 13000 केस के मामले में मुख्य आरोपी संदीप धुनिय दुबई से पाकिस्तान जाने में कामयाब हुआ. बता दें कि वीरेंद्र सिंह बसोया एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का मुख्य मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जो लंबे समय से कानून की गिरफ्त से दूर था.

ये भी पढ़ें: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को मिली बड़ी राहत, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दी दोबारा जांच की अनुमति

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital