Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ईरान ही नहीं, अरब सहयोगियों को भी लगेगी मिर्ची! ट्रंप ने नक्शे में ओमान-UAE के हिस्से को भी बताया ‘US Territory’

Donald Trump Strait Of Hormuz Claim: ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया है कि यह क्षेत्र अब अमेरिका का है. खास बात यह है कि इस तस्वीर में ईरान सहित ओमान और यूएई के भी कुछ इलाकों को अमेरिका का बताया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर पोस्ट किया. इस तस्वीर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के इलाके को काले घेरे में दर्शाया गया है.

Donald Trump Strait Of Hormuz Claim

ट्रंप ने नक्शे में ओमान-UAE के हिस्से को भी बताया US Territory

Donald Trump Strait Of Hormuz Claim: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले लगभग 7 महीनों से चल रही जंग का अबतक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा दावा कर दिया है जिससे ना सिर्फ ईरान बल्कि अरब में मौजूद अमेरिका के मित्र देशों को मिर्ची लग सकती है. ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया है कि यह क्षेत्र अब अमेरिका का है. खास बात यह है कि इस तस्वीर में ईरान सहित ओमान और यूएई के भी कुछ इलाकों को अमेरिका का बताया गया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर पोस्ट किया. इस तस्वीर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के इलाके को काले घेरे में दर्शाया गया है. तस्वीर के ऊपर लिखा है ‘Now US Territory’.

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह पोस्ट तब आया है जब कुछ समय पहले ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा था कि होर्मुज तबतक बंद रहेगा जबतक अमेरिका तेहरान की मांगों को पूरा नहीं करता. इसमें ईरान की नाकाबंदी हटाना भी शामिल है.

Donald Trump Strait of Hormuz claim
ट्रंप ने नक्शे में ओमान-UAE के हिस्से को भी बताया ‘US Territory’

दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है होर्मुज

उन्होंने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर कहा कि,

मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि होर्मुज स्ट्रेट तबतक नहीं खोला जाएगा जबतक समझौते के दौरान निर्धारित मांगों को अमेरिका नहीं मान लेता.

बता दें कि, होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण इलाकों में से एक है. यहां से पूरी दुनिया के कुल तेल का 20 फीसदी गुजरता है. यह स्ट्रेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर को जोड़ता है. ऐसे महत्वपूर्ण इलाके पर नियंत्रण को लेकर पहले भी अरब देशों और ईरान के बीच जंग हो चुकी है.

होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों से ईरान वसूल रहा टैक्स

साल 2026 के फरवरी महीने से शुरू हुए अमेरिकी हमले के बाद से ईरान इस इलाके पर अपना नियंत्रण बनाये हुए है. यहां से गुजरने वाले तेल के टैंकरों को पहले ईरान से अनुमति लेनी पड़ती है और उसे टैक्स भी देना पड़ता है. हालांकि अमेरिका ईरान के इस टैक्स व्यवस्था का विरोध करता है.

ये भी पढ़ें- दाने-दाने को तरसा पाकिस्तान! खत्म हुआ गेहूं का स्टॉक, 10 लाख टन गेहूं खरीदने जा रही शहबाज सरकार

28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष को रोकने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है. वैश्विक प्रयासों से दोनों तरफ से होने वाले हमलों में कमी आई है. हालांकि अभी भी छिटपुट झड़पें लगातार हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital