Urdu Conclave 2026

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

‘बिग बॉस 10’ की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती हैं. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ‘राइज एंड फॉल 2’ में एंट्री की अटकलें तेज हैं.

Priyanka Jagga Rise and Fall Season 2

बिग बॉस से फेमस हुई प्रियंका जग्गा रियलिटी शो में वापसी कर सकती हैं

‘बिग बॉस 10’ की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. करीब एक दशक पहले अपने विवादित अंदाज को लेकर चर्चा में आईं प्रियंका अब रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि वह जल्द ही ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ सकती हैं.

प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस शो से जुड़ने का संकेत दिया है. इसके बाद उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बधाइयां देने लगे. हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स ने प्रियंका जग्गा की एंट्री को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है. ऐसे में उनकी वापसी की खबर को फिलहाल सिर्फ एक संकेत के तौर पर ही देखा जा रहा है.

बिग बॉस में सलमान खान से हुआ था विवाद

प्रियंका जग्गा ने साल 2016 में ‘बिग बॉस 10’ में हिस्सा लिया था. शो के दौरान उनका व्यवहार और कई विवादित घटनाएं लगातार सुर्खियों में रहीं. एक एपिसोड में सलमान खान के साथ भी उनकी तीखी बहस हुई थी. उनके रवैये से नाराज सलमान ने उन्हें शो से बाहर जाने के लिए कहा था.

उस वक्त सलमान खान ने प्रियंका को लेकर काफी सख्त रुख अपनाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि प्रियंका को भविष्य में ‘बिग बॉस’ में वापस नहीं बुलाया जाएगा. इसके अलावा सलमान ने कथित तौर पर यह भी कहा था कि अगर चैनल ने उन्हें किसी दूसरे कार्यक्रम में मौका दिया, तो वह चैनल के साथ काम नहीं करेंगे. इस विवाद के बाद प्रियंका धीरे-धीरे टीवी और मनोरंजन जगत की लाइमलाइट से दूर हो गईं.


ये भी पढ़ें: 2 करोड़ जमा करें, पासपोर्ट सरेंडर करें… जानिए राजपाल यादव की मुश्किलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?


अब वीरेंद्र सहवाग के शो में दिखेंगी?

अगर प्रियंका जग्गा की ‘राइज एंड फॉल 2’ में एंट्री होती है, तो यह उनके लिए लंबे अंतराल के बाद बड़ा कमबैक होगा. खास बात यह भी है कि शो के दूसरे सीजन की मेजबानी इस बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग करने वाले हैं. पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. फिलहाल प्रियंका की पोस्ट ने जरूर हलचल बढ़ा दी है, लेकिन उनकी आधिकारिक एंट्री पर तस्वीर शो के मेकर्स की घोषणा के बाद ही साफ होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read