Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

महाराणा प्रताप के सम्मान से जुड़े गाने पर ‘मिर्जापुर’ में बवाल: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, 24 सितंबर को सुनवाई

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के क्लाइमैक्स में ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है. कोर्ट ने सीबीएफसी को फैसला लेने का निर्देश देते हुए 24 सितंबर को अगली सुनवाई तय की है.

Delhi HC Strict On Shoorveer Song In Mirzapur The Movie Bharat Express

Mirzapur The Movie

Edited by Vaibhav Gupta

दिल्ली हाई कोर्ट फिल्म मिर्जापुर द मूवी क्लाइमैक्स में शूरवीर गाने को लेकर दायर याचिका पर 24 सितंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने सीबीएफसी से इस मसले पर फैसला करने को कहा है.

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वकील को पहले फिल्म देखने और फिर यह बताने को कहा कि फिल्म के जिस सीन में यह गाना इस्तेमाल किया गया है, उसे देखकर उनकी अंतरात्मा संतुष्ट है या नहीं. जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच मामले में सुनवाई कर रही है.

क्या है याचिका?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा क्या हम ऐसी स्थिति में आ गए हैं, जहां हम हिंसा को महिमामंडित कर रहे है? हाई कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में यह गाना और सीन सही नहीं लगते. कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में कोई और टिप्पणी नहीं कर रहा है. यह याचिका विक्रम सिंह की ओर से दायर की गई है.

दायर याचिका में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से सम्मानित व्यक्तियों से जुड़े गानों और अन्य सामग्री के इस्तेमाल को लेकर उचित दिशा निर्देश देने की मांग की गई है.

वैधानिक दिशा निर्देशों का उल्लंघन

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि फिल्म में गैंगस्टर और आपराधिक चरित्रों वाले सीक्वेंस में इस गाने का इस्तेमाल फिल्म प्रमाणन संबंधी वैधानिक दिशा निर्देशों का उल्लंघन है. यह गाना महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि के रूप में जाना जाता है.

दायर याचिका में मिर्जापुर: द मूवी के क्लाइमैक्स से शूरवीर गाना हटाने की मांग की गई है. याचिका में इसके स्थान पर कोई दूसरा उपयुक्त बैकग्राउंड म्यूजिक लगाने का सुझाव दिया है.

फिल्म गैंगेस्टर की पृष्ठभूमि पर आधारित

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि रैपरिया बालम का शूरवीर गाना जुलाई 2020में रिलीज हुआ था. गाने में मेवाड़, चेतक, सम्मान, बलिदान और महाराणा प्रताप का विरासत का जिक्र है.

याचिका में यह भी कहा गया है कि मिर्जापुर: द मूवी अपराध और गैंगेस्टर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस फिल्म में गैंगवार, ड्रग्स, अवैध हथियार, बदला और आपराधिक वर्चस्व जैसे विषय दिखाए गए है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज की चर्च की जमीन पर 90 साल की लीज को चुनौती, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest